LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Crime in Banka: बांका में ओवरटेक से नाराज बदमाशों ने किया चाकू से जानलेवा हमला, मामले की जांच में जुटी पुलिस

बांका के बाराहाट बाजार में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने स्कार्पियो चालक पर हमला कर दिया. लोग तमाशबीन बने रहे और अपराधी चाकू से ताबड़तोड़ वार करते रहे.

जानलेवा हमला

Crime in Banka: बांका में स्कॉर्पियो से ओवरटेक कर निकलने के प्रयास में  बाइक  सवार  अपराधियों ने स्कार्पियो चालक  की चाकू से हमला कर  बुरी तरह से जख्मी कर दिया ।इस दौरान लोग मूकदर्शक बने रहे। 

घटना को लेकरबौसी निवासी शशि भगत जो की स्कॉर्पियो में मौजूद थे ने बताया कि  वे लोग अपने स्कॉर्पियो गाड़ी से बांका जा रहे थे इसी दौरान कोरिया गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने शराब के नशे में गाली देते हुए गाड़ी रोकने का प्रयास किया।  तभी स्कार्पियो चालक ने सूझबूझ दिखाकर गाड़ी को भागते हुए बाराहाट बीच बाजार में आकर रोक और पीछा कर रहे हैं बाइक सवार बदमाशों से पूछा की गाली क्यों दे रहे हो।  इसी बात को लेकर बाइक सवार बदमाशों ने चालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर जख्मी कर दिया इस दौरान बदमाशों ने शशी भगत पर भी हमला किया लेकिन भाग कर वह भीड़ में घुस गए और चालक को चाकू मार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया।

Diarch GO

 इस घटना में स्कार्पियो चालक मोहन यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया ।घटना शनिवार की देर शाम की बताई जा रही है। इस मामले में वाहन मालिक शशि  भगत ग्राम बौसी के द्वारा  थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया । ।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल स्कार्पियो चालक को  बाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  में भर्ती कराया गया।जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार  के लिए बांका रेफर कर दिया ।

इस संबंध में  थानाध्यक्ष दीपक पासवान के द्वारा बताया गया कि स्कॉर्पियो वाहन चालक  पर चाकू से हमला किए जाने के मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है ।मामले की प्राथमिकी दर्ज करते हुए छानबीन की जा रही है।दोषियों को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा। 

NSIT
Nsmch

 चंद्रशेखर कुमार की रिपोर्ट