LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Banka News : बांका पुलिस ने शराब कारोबारियों पर कसा शिकंजा, शराब की बड़ी खेप के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

Banka News : बिहार में पूर्ण शराबबंदी हैं. इसके बावजूद राज्य में शराब का अवैध कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है. इसी कड़ी में बांका पुलिस ने शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसा है....पढ़िए आगे

Banka News : बांका पुलिस ने शराब कारोबारियों पर कसा शिकंजा,
शराब की बड़ी खेप बरामद - फोटो : SOCIAL MEDIA

BANKA : बांका एस पी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर बांका जिला बाराहाट थाना अंतर्गत दुमका - भागलपुर मुख्य मार्ग के  भेड़ामोड़ के समीप वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने 801 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफतार कर लिया। जानकारी के मुताबिक बाराहाट पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन से शराब कारोबारी शराब की बड़ी खेप लेकर गुज़रने वाले है।

सूचना सत्यापन के लिए थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने गश्ती दल को रविवार देर शाम को  भेड़ामोड़ के समीप पंजवारा की ओर से आ रही पिकप वाहन को रोककर तलाशी ली। जिसमें से 801 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। कारोबारी की पहचान कराने पर मौके पर पुलिस ने एक कारोबारी को हिरासत में ले लिया और थाना में तस्कर  के विरूद्ध शराब खरीद एवं बिक्री एवं भंडारण करने के मामले में  प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस अभिरक्षा में उसे बांका न्यायालय सोमवार को भेज दिया जाएगा। 

गिरफ्तार कारोबारी रोहित कुमार पिता नरेश यादव साओ दिनापट्टी चांदनी चौक थाना व  जिला मधेपुरा का रहने वाला है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि पिकअप वाहन अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी कड़ी में भेड़ामोड़ के समीप पुलिस टीम के द्वारा पिकअप की तलाशी ली गई। जिसमें 801 लीटर विदेशी शराब इंपीरियल ब्लू का 48 पेटी रॉयल स्टैज का 41 पेटी कुल 89 पेटी  के साथ एक कारोबारी को हिरासत मे लिया गया है। दोनों के विरुद्ध थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस अभिरक्षा में सोमवार को जेल भेज दिया जाएगा।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट