LATEST NEWS

  • शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी में 4 घर जलकर राख : लाखों की संपत्ति का नुकसान, 1 व्यक्ति झुलसा 3 मवेशियों की जलकर मौत
  • शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी में 4 घर जलकर राख : लाखों की संपत्ति का नुकसान, 1 व्यक्ति

  • Patna Saguna More Traffic Update
  • Patna Traffic Update: सगुना मोड़ पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर पुलिस ब्रीफिंग,DSP ने दिए कड़े निर्देश

  • प्रशांत किशोर का एनडीए सरकार पर बड़ा हमला : 'जनता बाढ़ से परेशान, सरकार विकसित भारत के नाम पर दीया जला रही
  • प्रशांत किशोर का एनडीए सरकार पर बड़ा हमला : 'जनता बाढ़ से परेशान, सरकार विकसित भारत के नाम

  • 72nd BPSC
  • 72वीं BPSC परीक्षा फिर टली, 25 अक्टूबर को होने वाली PT परीक्षा स्थगित ! 1,189 पदों पर होनी

  • बिहारशरीफ में 'सेवा ज्योति चौक' का उद्घाटन: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया 'विकसित भारत' का संकल्प
  • बिहारशरीफ में 'सेवा ज्योति चौक' का उद्घाटन: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर

BANKA NEWS : बांका में आपसी विवाद में दबंगों ने महिला पर गड़ासे से किया हमला, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BANKA NEWS : बांका और गोपालगंज में आपसी विवाद में दो पक्षों में जमकर झड़प हो गयी. जिसमें महिला पर दबंगों ने गड़ासे से हमला कर दिया. वहीँ गोपालगंज में युवक जख्मी हो गया है...पढ़िए आगे

महिला पर गड़ासे से हमला
आपसी विवाद में मारपीट - फोटो : CHANDRASHEKHAR BHAGAT

BANKA : बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर गढ़ैल गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर मारपीट में दो महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।  जिसका प्रथमिक उपचार रेफलर अस्पताल अमरपुर में किया गया। इस घटना का वीडियो भी इंटरनेट मिडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को लेकर जख्मी सुखदेव मंडल की पत्नी पार्वती देवी व विष्णु मंडल की पत्नी भागो देवी को परिजनों ने उपचार के लिए  रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया। जहां उपस्थित चिकित्सक ने दोनों ज़ख्मियों का उपचार किया। 

जख्मी के परिजन नीरज कुमार ने बताया कि पड़ोसी सुदा शंकर सिंह, गोपेश सिंह व दिवाकर सिंह से तीन डिसमिल जमीन को लेकर पिछले दो-तीन वर्षों से विवाद चल रहा था। आज विपक्षियों द्वारा बलपूर्वक उनकी जमीन कब्जा करने  के लिए पहुंचा तो उनकी दादी पार्वती देवी ने उसका विरोध किया। जिसके बाद विपक्षियों द्वारा उनसे मारपीट की जाने लगी। यह देख उनकी मां भागो देवी ने अपनी सास को बचाने का प्रयास किया तो सभी लोगों द्वारा धारदार गड़ासा से  दोनों पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों  गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मारपीट का इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। हालाँकि वायरल वीडियो  का न्यूज4नेशन पुष्टि नहीं करता है। इस मामले को लेकर पीड़ित पक्ष के द्वारा थाना में लिखित आवेदन  देकर उचित न्याय की गुहार लगाई है। अमरपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया की मामला संज्ञान में आया है।  जांच कर  दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Diarch GO

वहीँ गोपालगंज जिले के विश्वभरपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया टोला गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट के मामले में एक पक्ष से एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी अवस्था में उसे तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज डॉक्टर के देखरेख में चल रहा है। जख्मी युवक की पहचान फुलवरिया गांव निवासी बिकाऊ राम के बेटा सुमित कुमार के रूप में की गई। 

दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि जख्मी युवक और उसके पाटीदारों के बीच पूर्व से 13 कट्टा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जख्मी के परिजनों ने बताया कि आरोपियों द्वारा हम लोगो के हिस्से पर भी जबरन कब्जा कर लिया गया है। जब भी हम लोग अपने हिस्से की जमीन की मांग करते है। तब भी आरोपियों द्वारा विवाद उत्पन्न कर दिया जाता है। जख्मी अपने बुआ के घर गया था। लेकिन आरोपियों ने उसे फोन कर बुलाया जब वह अपने घर के पास रास्ते में पहुंचा ही था कि आरोपियों ने पहले से घात लगाकर उसपर हमला कर दिया और लाठी डंडे से मारपीट कर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। वही इसकी सूचना तत्काल डायल 112 को दी गई। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस संदर्भ में विश्वंभरपुर थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में हुई गाली गलौज में मारपीट हुआ है। जिससे हाथ में पहनने वाले कड़ा से उसकी चोट लगी है। अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत और गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट