LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

BANKA NEWS : बांका में अपराधियों ने पुलिस पर की फायरिंग, एक लोडेड कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी हुए गिरफ्तार

BANKA NEWS : बांका में बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस बीच कुछ अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग और मौके से फरार हो गए....पढ़िए आगे

BANKA NEWS : बांका में अपराधियों ने पुलिस पर की फायरिंग, एक
पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग - फोटो : CHANDRASHEKHAR BHAGAT

BANKA : बांका में संगठित गिरोह के द्वारा लगातार लूटपाट एवं हत्या जैसी घटना का अंजाम दिया जा रहा था। जिसके बाद  पुलिस ने कमर कसते हुए गुप्त सूचना के आधार पर दो अपराधी को एक लोडेड देशी पिस्तौल चार जिंदा गोली व चार खोखा एक मोटरसाइकिल एवं एक स्मार्टफोन के साथ  गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मिथुन यादव गिरोह संगठित होकर अपने सहयोगियों के साथ  पवई बाजार से सटे महादेवा पोखर के समीप बगीचे में  किसी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हैं।    सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी को सूचित करते हुए अमरपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा दरोगा विकी कुमार सिपाही करण कुमार  और पुलिस बल के साथ महादेवा पोखर पहुंचे। जहां पहले से ही 8-10  की संख्या  में अपराधी बैठे हुए थे। पुलिस को देखते ही सभी अपराधी  भागने लगे। जिसमें पुलिस ने  खदेड़ कर गिरोह के दो अपराधी को पकड़ लिया। 

अपने साथी को पुलिस के चंगुल  से बचाने के लिए भाग रहे अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग भी किया और  अंधेरे का फायदा उठा कर जान  बचाकर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार दोनों अपराधी कामदेवपुर गांव के बमबम कुमार शाह का पुत्र अंकित कुमार है। पुलिस ने बताया कि अंकित कुमार को कमर में एक लोडेड देसी पिस्टल एवं एक जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं  पवई के बड़ी जानकीपुर गांव निवासी जितेंद्र यादव का पुत्र लालू  यादव के पास से दो जिंदा गोली बरामद हुआ ।

पूछताछ करने के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि हम लोग मिथुन यादव सुनील यादव दीनबंधु यादव पवन यादव बमबम पंडित ब्रजेश यादव उर्फ पांडू यादव के साथ मिलकर आज पवई के पास लूटपाट की घटना का अंजाम देने वाले थे। इसी बीच पुलिस की छापेमारी हो गई। थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया है कि दोनों अपराधी को हिरासत में लेते हुए आर्म्स एक्ट के  तहत जेल भेज दिया गया और अन्य अपराधियों  गिरफ्तारी  के लिए छापेमारी की जा रही है। बता दें कि गिरोह का मुख्य सरगना मिथुन यादव अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार की रिपोर्ट