LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

BANKA CRIME - फाइनेंसकर्मी की हत्या केस में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, कहा – पैसे के लेनदेन का था विवाद

BANKA में एक सप्ताह पहले हुए फाइनेंस कर्मी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि हत्या का मोटिव पैसे के लेनदेन से जुड़ा है।

 BANKA CRIME - फाइनेंसकर्मी की हत्या केस में पुलिस ने दो आरो
फाइनांस कर्मी की हत्या केस में दो गिरफ्तार- फोटो : चंद्रशेखर कुमार भगत

BANKA - बांका में एक सप्ताह पहले फाइनेंस कर्मी की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आज बाकां थाना पुलिस ने देसी पिस्तौल के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने मृतक से लूटी गई मोबाइल भी बदमाशों के पास से बरामद किया है। 

बांका एस पी डॉ सत्यप्रकाश ने बताया की बीते 13 नवंबर की शाम को उजजीबन फायनेन्स कंपनी के कर्मी अभिषेक कुमार को दुधारी  चक्काडीह के पास अपराधियों द्वारा गोली मार दी गयी थी। जिसमें उसकी मौत हो गई थी।  घटना के बाद बांका सदर एसडीपीओ बिपिन बिहारी के नेतृत्व मे एक टीम बनाकर टेक्निकल टीम के सहयोग से दो अपराधियों को गिरप्तार कर लिया गया है।

दोनों की पहचान बांका थाना के कमलडीह गाँव के अमरेंद्र कुमार एबं सन्नी कुमार के रूप की गयी पुलिस दोनों के पास देसी पिस्तौल जिन्दा कारतूस एबं लूटी हुई  मोबाइल और एक पल्सर बाइक बरामद किया। पुलिस ने बताया कि घटना मे तीन अपराधी शामिल थे एक अन्य अपराधी की   गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना का मुख्य कारण मृतक के साथ पैसे के लेनदेन विवाद था।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट।