LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Banka Crime News : बांका में हथियार लहराना युवक को पड़ा महंगा, लोगों ने मौके पर दबोचा, पुलिस के किया हवाले

Banka Crime News : बांका में हथियार लहराना एक युवक को महंगा पड़ गया है. उसे एन मौके पर लोगों ने धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया. पढ़िए आगे...

Banka Crime News : बांका में हथियार लहराना युवक को पड़ा महंगा
हथियार लहराना पड़ा महंगा - फोटो : CHANDRASHEKHAR BHAGAT

BANKA : बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के मंसरपुर गांव से पुलिस ने लोडेड देशी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक राजकुमार मंडल है। मामले को लेकर मंसरपुर गांव के दुखन मंडल के द्वारा थाना में लिखित आवेदन दिया गया। थाना में दिए आवेदन के अनुसार दुखन मंडल अपने घर के अंदर था। सोमवार की सुबह राजकुमार मंडल पुराने विवाद को लेकर दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगा। यह देख वह बाहर निकला तथा गाली गलौज देने से मना किया। 

इस बीच राजकुमार मंडल कमर से लोडेड देशी कट्टा निकाल कर लहराने लगा तथा उस पर तान दिया। शोरगुल होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और ग्रामीणों की सूझबूझ से युवक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दिया। पटना के सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ ने घटनास्थल  पर पहुंच कर  युवक को लोडेड देशी कट्टा के साथ हिरासत में ले लिया। साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

मामला यह है कि मनसरपुर गांव निवासी करू मंडल के पुत्र दुखन मंडल से पुराने विवाद को लेकर गांव के ही शालिग्राम मंडल के पुत्र राजकुमार मंडल दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर युवक के द्वारा देसी कट्टा निकालकर जान से मारने  की धमकी देने लगा। जिसका शोर गुल सुन ग्रामीणों की भीड़ लग गई और ग्रामीणों की मदद से उक्त हथियारबंद युवक को दबोच कर  रखा। जिसकी सूचना अमरपुर थाना को दी गई।

सूचना मिलते ही अमरपुर थाना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर युवक के पास से एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ हिरासत में लेकर अमरपुर थाना लाया गया। थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा बताया कि एक युवक को एक जिंदा कारतूस व एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसे आर्म्स एक्ट तहत जेल  भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर भगत की रिपोर्ट