LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Banka Crime News - बांका में हथियार की खरीद बिक्री को लेकर पुलिस ने छापेमारी, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार

Banka Crime News - बांका जिले के अमरपुर थाना के अमरपुर नगर पंचायत के डुमरामा वार्ड संख्या 1 के एक घर से दो देसी कट्टा, सात जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी को धर दबोचा गया। वही मौके से एक अपराधी भागने में सफल रहा।

Banka Crime News -  बांका में हथियार की खरीद बिक्री को लेकर

Banka - बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस को गुरुवार की रात्रि बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने  अमरपुर नगर पंचायत  के डुमरामा वार्ड संख्या 1 के एक घर से दो देसी कट्टा, सात जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी को धर दबोचा गया। 

गिरफ्तारी के लिए  टीम का गठन किया गया 

मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी डुमरामा गांव में मोहम्मद अलाउद्दीन के पुत्र मोहम्मद अफरोज एवं मोहम्मद इमरान दोनों भाई अवैध हथियार की खरीद बिक्री करते हैं। गुप्त सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा के द्वारा मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए एक टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व स्वयं थाना अध्यक्ष पंकज झा  के द्वारा किया गया साथ में अपर थाना अध्यक्ष विक्की कुमार व दरोगा  राहुल कुमार  और पुलिस पदाधिकारी की टीम गठित  कर  इनपुट के आधार पर उक्त व्यक्ति के घर छापेमारी की गई। जहां से दो देसी कट्टा सात जिंदा कारतूस के साथ मोहम्मद अफरोज को गिरफ्तार कर लिया गया।

एक अपराधी भागने में सफल रहा

 वही मौके से मोहम्मद इमरान भागने में सफल रहा। पुलिस वालों के द्वारा काफी दूर तक खदेड़ा गया। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर इमरान भागने में सफल रहा। मामले को लेकर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया युवक के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।बता दें कि अमरपुर पुलिस के द्वारा हाल के दिनों में अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने एकत्रित हुए सहित अन्य  अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। 

बांका से चंद्रशेखर भगत की रिपोर्ट