LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : औरंगाबाद पहुंचे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, कहा हर हाल में अवैध खनन पर लगेगी रोक, लोगों से की भ्रष्टाचार की सूचना देने की अपील

Bihar News : औरंगाबाद पहुंचे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने फिर दुहराया की अवैध खनन करनेवालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों से भी भ्रष्टाचार की सूचना देने की अपील की...पढ़िए आगे

Bihar News : औरंगाबाद पहुंचे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा,
अवैध खनन पर होगी कार्रवाई - फोटो : DINANATH MAUAAR

AURANGABAD : बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह खनन मंत्री विजय कुमार सिन्हा आज औरंगाबाद पहुंचे। जहां आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान विजय कुमार सिन्हा ने कहा की पूरे बिहार में अवैध खनन पर हर हाल में रोक लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर सरकार पूरी तरह से सख्त है। सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालों लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि कई बालू घाटों का नीलामी कर दिया गया है और कई बालू घाटों का नीलामी की प्रक्रिया जारी है। इस दौरान अगर कहीं भी अवैध खनन हो रहा हो तो वह प्रशासन को सूचना दें। उन्होंने डीएम और एसपी को जिम्मेवारी तय करते हुए कहा कि अवैध खनन पर कड़ी नजर रखें और ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। 

वही आज दो राज्यों में हुए चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री के सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र को महाराष्ट्र की जनता ने अपार समर्थन दिया है। कहा कि दो तिहाई से अधिक सीट यह बताती है कि भाजपा के साथ जनता का विश्वास प्रबल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देश की जनता खड़ी है।

जबकि बिहार के चार सीटों पर हुए उपचुनाव में एनडीए को चारों सीटों पर मिली जीत पर कहा कि यह 2025 का ट्रेलर है। बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव मे 225 सीटों के साथ एनडीए की सरकार बनेंगी। नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। वही झारखंड में मिली करारी हार पर कहा कि इसकी समीक्षा की जाएगी।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट