LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Manmohan Singh condolence: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन से शोक की लहर,पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने जताया शोक

पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने औरंगाबाद से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Manmohan Singh
शोक की लहर- फोटो : Reporter

Manmohan Singh condolence: पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने औरंगाबाद से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह का राजनीतिक जीवन अत्यंत लंबा और प्रभावशाली रहा है, और उनका निधन एक दुखद घटना है। 

वह एक सक्षम राजनेता और अर्थशास्त्री थे, जिन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा प्रदान की। डॉ. मनमोहन सिंह 1990 के दशक में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री रहे और 2004 से 2014 तक दो बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। मुझे भी उनके प्रधानमंत्री काल में 2009 से 2014 तक सांसद के रूप में कार्य करने का अवसर मिला। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। डॉ. मनमोहन सिंह एक सच्चे विद्वान, कुशल और विनम्र व्यक्तित्व के धनी थे, और उनका जीवन सादगी, सेवा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण है।

Diarch GO

 पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने औरंगाबाद से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार तथा शुभचिंतकों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इनके निधन पर औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र, जिलावासी, भाजपा कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, और युवा भाजपा नेता प्रवीर सिंह ने गहरा शोक प्रकट किया है।

रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर