LATEST NEWS

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

Bihar News : बिहार में 'बीमार' हेल्थ सिस्टम का हाल, जिला अस्पताल में घंटों गुल रही बिजली, ऑक्सीजन के अभाव में महिला की चल गयी जान

Bihar News : बिहार में बीमार हेल्थ सिस्टम का अनोखा हाल देखने को मिला है. जिला अस्पताल में भी घंटों बिजली गुल रही. जिससे महिला मरीज की ऑक्सीजन के अभाव में मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा...पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार में 'बीमार' हेल्थ सिस्टम का हाल, जिला अस्
परिजनों ने काटा बवाल - फोटो : DINANATH MAUAAR

AURANGABAD : औरंगाबाद में स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था के कारण ऑक्सीजन के अभाव में एक महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया है। मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि औरंगाबाद सदर अस्पताल में घंटे बिजली गायब थी। जिसके कारण ऑक्सीजन आपूर्ति ठप हो गई और एक महिला की ऑक्सीजन के अभाव में जान चली गई ,जो अपने आप में एक बहुत बड़ा सवाल है कि आखिर जिला के स्वास्थ्य विभाग जिला के सबसे बड़ी हॉस्पिटल में भी बिजली गुम होने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर पाया है जिसके कारण आए दिन औरंगाबाद जिला अस्पताल सुर्खियों में बना रहता है।

ऑक्सीजन के अभाव में मरने वाली महिला की पहचान शहर के ही कर्म रोड स्थित सुनीता देवी के रूप में की गई है। सुनीता देवी के परिजनों ने बताया कि घंटे से लाइन गायब थी। जिसके कारण ऑक्सीजन की आपूर्ति ठप हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि सुनीता देवी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और ऑक्सीजन ठप होते ही सुनीता देवी की मौत हो गई। 

Diarch GO

मौत के बाद परिजनों ने विधि व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बताया की विभाग पूरी तरह से निष्क्रिय है, जिसके कारण लगातार लोगों को जान गंवानी पड़ती है। उन्होंने यह भी बताया की अगर हॉस्पिटल की कमियों को लेकर कोई भी परिजन आवाज उठता है तो उसकी आवाज को पुलिस बल के द्वारा दबा दिया जाता है। आज मेरे साथ भी यही हुआ। जब हमने अपने परिवार के मौत के बाद सवाल उठाया तो नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी परिजनों की आवाज को दबा दिया गया और शव को लेकर जाने पर मजबूर कर दिया , जो कहि से उचित नही था। जिसको लेकर परिजनों ने बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन से इस मामले की जांच कराने की मांग किया है। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट