LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Sarkari Naukri: बिहार पंचायती राज विभाग में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 15610 पदों पर बहाली की प्रक्रिया इस दिन से होगी शुरु

बिहार के पंचायती राज विभाग में 15610 पदों पर बहाली की प्रक्रिया जल्द पूरी होने जा रही है। इस बहाली के बाद ग्रामीण विकास कार्यों में और तेजी आएगी। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री का सपना है कि गांव के हर व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे।

bihar News
सरकारी नौकरी का शानदार मौका- फोटो : Reporter

Sarkari Naukri:बिहार के पंचायती राज विभाग में 15610 पदों पर बहाली की प्रक्रिया जल्द पूरी होने जा रही है। इस बहाली के बाद ग्रामीण विकास कार्यों में और तेजी आएगी। पंचायती राज मंत्री  केदार प्रसाद गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना है कि हर गांव तक विकास की रोशनी पहुंचे। इसी सोच के साथ राज्य सरकार पंचायतों को मजबूत कर रही है।

राज्य में कुल 8033 पंचायतें हैं और इन सभी पंचायतों में पंचायत सरकार भवन बनाए जा रहे हैं। इनमें से आधे से अधिक भवन बनकर तैयार हो चुके हैं और बाकी पर काम जारी है। औरंगाबाद जिले में भी इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है।

पंचायती राज मंत्री  केदार प्रसाद गुप्ता ने औरंगाबाद में बताया कि  इन पंचायत भवनों में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पुस्तकालय, डाकघर और दुग्ध डेरी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे ग्रामीण बच्चों को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर मिलेंगे।मंत्री ने बताया कि ग्राम कचहरी के माध्यम से अब 96-97 प्रतिशत मामले स्थानीय स्तर पर ही निपटा लिए जाते हैं। इससे ग्रामीणों को सस्ता और सुलभ न्याय मिल रहा है। इसके अलावा, हर पंचायत में 10 सोलर लाइट लगाने का काम भी शुरू हो चुका है।

औरंगाबाद में गुप्ता ने कहा कि विभाग में धन की कोई कमी नहीं है और विकास कार्यों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वे स्वयं कई सालों तक मुखिया रह चुके हैं, इसलिए उन्हें ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं का पूरा अनुभव है। वे लगातार विकास कार्यों का निरीक्षण करते रहते हैं और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई करते हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर