LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

BIHAR NEWS : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री की प्रतिमा को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिला पार्षदों ने जमकर किया बवाल, जानिए क्या है पूरा मामला

BIHAR NEWS : पूर्व मंत्री रामबिलास सिंह यादव की प्रतिमा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिसके बाद जिला पार्षदों के बीच बवाल मच गया है। पार्षदों ने जिला पदाधिकारी से मांग की है की...

हिरासत में प्रतिमा
पूर्व मंत्री की प्रतिमा हिरासत में - फोटो : DINANATH MAUAAR

AURANGABAD : औरंगाबाद में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहाँ पुलिस ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामबिलास सिंह यादव की प्रतिमा को हिरासत में ले लिया है। जिसको लेकर जिला परिषद सदस्यों के बीच हंगामा मच गया है। कई सदस्यों ने अपने ही अध्यक्ष पर सवालिया निशान खड़ा किया है। जिसको लेकर जिला परिषद के चेयरमैन प्रमिला देवी ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें जिला परिषद के कई सदस्यों ने भाग लिया। 

पत्रकारों से बातचीत के दौरान जिला परिषद गोह के प्रतिनिधि श्याम सुंदर यादव ने बताया कि अध्यक्ष के ऊपर उठाय गए सवाल बेबुनियाद है। जब जिला परिषद के सदन से निर्विरोध यह निर्णय लिया गया था कि दानी विगहा बस स्टेंड के कैम्पस में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामबिलास सिंह यादव की आदमकद प्रतिमा लगाया जाएगा। जिसकी स्वीकृति के लिए जिला पदाधिकारी के पास दस्तावेज भेज दिया गया था। जिसको लेकर जिला पदाधिकारी ने छठ पूजा बाद उस मामले पर विचार करने की बात कहा था। इसी बीच 6 नवम्बर को कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा उस स्थल पर प्रतिमा लगा दिया गया। 

कहा की जैसे ही अवैध तरीके से प्रतिमा लगाने की मामला प्रकाश में आया। वैसे ही जिला प्रशासन ने उस पर त्वरित करवाई करने का आदेश सम्बंधित अधिकारी को दिया। इसके उपरांत मामले से सम्बन्धित अधिकारी के आदेश पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुँच प्रतिमा को हिरासत में ले लिया है। इस मामले को लेकर प्रेस वार्ता में उपस्थित सभी जिला परिषद सदस्यों ने दानी बिगहा बस स्टैंड से रामबिलास बाबू की प्रतिमा हटाए जाने की घटना का निंदा की है। 

उन्होंने कहा कि यह निंदनीय है। महापुरुषों का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस जिले के लोगों की भलाई और किसी तरह का कोई सामाजिक उन्माद उत्पन्न न हो, इसको लेकर जिला प्रशासन तत्काल उचित कार्रवाई करते हुए उस जगह रामबिलास बाबू की प्रतिमा स्थापित करे। जिला पर्षद शंकर यादव ने कहा कि जिला परिषद की एक  बैठक में सात जनवरी 2023 को पूर्व मंत्री रामबिलास बाबू की आदमकद प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पारित हुआ था। जिला परिषद एक संवैधानिक संस्था है, फिलहाल फाइल जिला पदाधिकारी को भेजा गया है। लेकिन बीते छह नवंबर को रामबिलास बाबू की आदमकद प्रतिमा उठाकर नगर थाना में रखवाया गया है। यह घटना निंदनीय है। इस मामले में आरोप जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पर लगाए जा रहे हैं, जो वह बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि ऐसे महान विभूतियों की प्रतिमा लगाना हमारी कर्तव्य बनता है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले 15 दिनों में पुनः रामबिलास बाबू की प्रतिमा स्थापित किया जाएगा। इस संबध में उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि मामले में उचित कार्रवाई करते हुए प्रतिमा अविलंब स्थापित की जाएं।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट