LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

BIHAR CRIME - घरेलू हिंसा में पति ने खोया आपा, तीन बच्चों के सामने पत्नी को कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला

BIHAR CRIME – पत्नी से हुए झगड़े के बाद पति आपे से बाहर हो गया और उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी के गर्दन पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर हो गई। वहीं घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के तीन बच्चे हैं।

 BIHAR CRIME - घरेलू हिंसा में पति ने खोया आपा, तीन बच्चों क
पत्नी की हत्या की।- फोटो : दीनानाथ मौआर

AURANGABAD - जिले में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी, जिसके बाद शव को कंबल में लपेटकर जलाने का प्रयास किया। यह घटना जम्होर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर की है, मृतका की पहचान रमेश मौर्या की 40 वर्षीय पत्नी ललिता कुमारी के रूप में की गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति रमेश मौर्या को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछ-ताछ कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया। 

जानकारी के मुताबिक घरेलू विवाद को लेकर दंपत्ति के बीच आज झगड़ा हुआ, जिसमें पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की गर्दन पर वार कर दिया। इस घटना में पत्नी की मौत हो गई। मृतका के दो बेटे और एक बेटी हैं। 

सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडे ने बताया कि एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है जिसमें आरोप है कि उसकी हत्या कुल्हाड़ी से गला काटकर की गई है। इसके बाद आरोपी पति द्वारा शव को जलाने का प्रयास किया गया, लेकिन घटना की सूचना पर पहुंची जम्होर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया  है और आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। 

पूछ-ताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। इसके पास से घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से डिस्टर्ब था।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद बिहार से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट