LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Sharda Sinha Death : पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के निधन पर जताया शोक, कहा संगीत जगत को हुई अपूरणीय क्षति

Sharda Sinha Death : औरंगाबाद से बीजेपी के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा की उनके निधन से संगीत जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है...पढ़िए आगे

Sharda Sinha Death : पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने स्वर को
शारदा सिन्हा के निधन पर जताई संवेदना - फोटो : DINANATH MAUAAR

AURANGABAD : भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के गीत को अपनी आवाज से सजाने वाली हमारी संस्कृति की मर्मस्पर्शी गायिका स्वर कोकिला पद्म श्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

पूर्व सांसद ने नम आँखों से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बिहार की मशहूर गायिका शारदा सिन्हा का निधन हम सभी लोगों के लिए बहुत दुःखद है। इस खबर ने शारदा सिन्हा के सभी शुभचिंतकों को झकझोर कर रख दिया है।

Diarch GO

उन्होंने कहा की शारदा सिन्हा के गाए छठ गीत बहुत ही सुन्दर है। शारदा सिन्हा पहली बार 1974 में पहली बार भोजपुरी गीत गाना शुरू किया और पहला छठ गीत उग हो सुरुज देव गाना 1978 में रिकॉर्ड किया गया। इन्होंने वॉलीवुड के साथ छठ,विवाह,मुंडन,विदाई और श्रद्धांजलि गीत गाए है। इनका निधन पूरे देश के साथ-साथ संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। आस्था के महापर्व छठ पूजा से जुड़े गीतों की गूंज सदैव बनी रहेगी। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसको के साथ है।

इनके निधन पर भाजपा वरीय नेता सुनील सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया मनोज शर्मा, देव पूर्व उप प्रमुख मनीष पाठक, युवा भाजपा नेता प्रवीर सिंह, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभेंदु शेखर सिंह, लोकसभा संयोजक अनिल शर्मा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, जिला महामंत्री मुकेश सिंह, जिला परिषद सदस्य रामेश्वर बैठा, जिला कोषाध्यक्ष आलोक सिंह, धर्मेन्द्र शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र सिंह, नलिनी रंजन, अमरीश सिंह, भाजपा नेता विनय शर्मा, रविन्द्र शर्मा, भाजपा नेता प्रवीण गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता,भरत सिंह, विधानसभा प्रभारी उदय सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय सिंह, अनिता सिंह, जुलेखा खातून, सुबोध सिंह एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट