LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : औरंगाबाद में चाट में ट्रैक्टर पलटने से चालक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : औरंगाबाद में ट्रेक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. वही इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. वहीँ गांव में मातम पसर गया है...पढ़िए आगे

Bihar News : औरंगाबाद में चाट में ट्रैक्टर पलटने से चालक की
चालक की मौत - फोटो : SOCIAL MEDIA

AURANGABAD : जिले के अंबा थाना क्षेत्र के संडा बालूगंज पथ के दरियापुर गांव के समीप आज सुबह करीब 10:00 बजे के आसपास अनियंत्रित होकर  रोड के चाट में एक ट्रैक्टर जा गिरा। जिससे चालक के मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने अंबा थाना को दिया। 

घटना की जानकारी मिलते ही अंबा थाना की पुलिस एस आई सुमित कुमार के नेतृत्व में अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे हुए व्यक्ति को बाहर निकाला गया। ट्रैक्टर चालक की पहचान औरंगाबाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेहुटा गांव निवासी 32 वर्षीय हरेंद्र सिंह के रूप में की गई है। हालांकि ग्रामीण चालक को घायल समझ कर औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल लाया। जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके उपरांत अम्बा थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजन को दिया है।

जानकारी के अनुसार बताया जाता है की 20 दिन पूर्व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेहुटा गांव में कृषि कार्य करवाने के लिए मृतक हरेंद्र सिंह अंबा थाना क्षेत्र के करमडीह भुइयां बीगहा से 15 लोगों को लेकर आया था। जिसे कृषि कार्य संपन्न होने के बाद मजदूरों को उसको घर छोड़ कर अपने घर नेहुटा लौट रहा था। ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर दरियापुर गांव के समीप  सड़क से 5 फीट नीचे खाई में जा गिरा। जिससे मौके पर चालक दब गया और इसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुन पूरे गाँव मे मातम पसरा हुआ है और परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट