LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Chhath Puja 2024 : नहाय खाय के साथ आज से छठ महापर्व की हुई शुरुआत, सूर्य नगरी देव में हज़ारों की संख्या में जुटे छठ व्रती

Chhath Puja 2024 : आस्था के महापर्व चार दिवसीय छठ पूजा की शुरुआत हो गयी है। इसी कड़ी में औरंगाबाद के देव में छठ व्रतियों की भीड़ उमड़ गयी है...पढिये आगे

देव नगरी में छठ पूजा
देव नगरी में जुटे श्रद्धालु - फोटो : DINANATH MAUAAR

AURANGABAD : आज औरंगाबाद के ऐतिहासिक सूर्य नगरी देव में भी नहाय खाय के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ का शुरूआत हो गयी है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरूआत छठ व्रतियों ने पवित्र सूर्यकुंड में स्नान कर किया है।

इसके बाद व्रती शुद्ध शाकाहारी भोजन गयी हैं जिसे आज वे ग्रहण करेगें और फिर यानि बुधवार को व्रती पुरे दिन निर्जला व्रत रखेगें। शाम को रसिया और रोटी के पकवान को प्रसाद के रूप में ग्रहण करेगें। इसको लेकर जिला के हर घर में उत्सवी माहौल है और घर के सभी सदस्य इस अनुष्ठान को सफल बनाने में अपना भरपुर सहयोग दे रहे हैं।

बता दें की भारत में हिंदुओं का यह पहला मंदिर है, जिसका मुख्य द्वार पश्चिम दिशा में है। पश्चिमाभिमुख देव सूर्य मंदिर को ‘दवार्क’ माना जाता है। मंदिर को पौराणिकता, शिल्पकला और महत्ता विरासत में मिली है जो अपनी भव्यता के लिए जहां प्रसिद्ध है, वहीं आस्था का बहुत बड़ा केंद्र भी है। इसी कारण प्रतिवर्ष यहां कार्तिक और चैत्र मास में होने वाले छठ में बहुत बड़ा मेला लगता है। मान्यताओं के अनुसार, इस सूर्य मंदिर का निर्माण स्वयं विश्वकर्मा ने किया है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट