LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

भगवान भास्कर की नगरीदेव में डूबते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे 12 लाख लोग, छठ गीतों से पूरा क्षेत्र गूंजा, प्रशासन ने किए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध

भगवान भास्कर की नगरीदेव में डूबते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंच
देव में जुटे 12 लाख लोग- फोटो : दीनानाथ मौआर

AURANGABAD - औरंगाबाद के पौराणिक तथा ऐतिहासिक भगवान भास्कर की नगरी देव में लोक आस्था के महापर्व  छठ के मौके पर देव में तकरीबन 12 लाख से ऊपर श्रद्धालु पहुचे हुए हैं और सभी कतार बाध्य होकर कुष्ट निवारण तालाब तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं महापर्व के दौरान किसी प्रकार के हादसे को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस दौरान पूरे देव क्षेत्र छठ गीतों से गुंजायमान होता रहा।

देव सूर्य मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं एवं सूर्यकुंड में अ‌र्घ्य देने के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी। सूर्यमंदिर में पूरे दिन एवं सूर्यकुंड में संध्या के समय आस्था का जनसैलाब उमड़ा रहा। देव के चारों तरफ केवल श्रद्धालु ही दिख रहे हैं। जिला प्रशासन के अनुसार सूर्यकुंड तालाब में करीब 12 लाख व्रतियों ने अर्घ्य दिया है।

पूरे दिन लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़

प्रसिद्ध देव में कार्तिक छठ पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने पवित्र सूर्यकुंड में अर्ध्य देने के बाद ऐतिहासिक व पौराणिक सूर्य मंदिर में दर्शन किए। रविवार को पूरे दिन सूर्य मंदिर में दर्शन करने, प्रसाद चढ़ाने व मुंडन कराने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं की भीड़ कमी पर दर्शन का सिलसिला चलता रहा।

REPORT - DINANATH MAUAAR