LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Chhath Mahaparv 2024 : छठ महापर्व को लेकर एक्शन मोड में दिखे औरंगाबाद और गया डीएम, सड़क पर उतर कर खुद करते रहे भीड़ की निगरानी

Chhath Mahaparv 2024 : गया और औरंगाबाद के डीएम छठ पूजा के दौरान पूरी तरह तत्पर दिखे। जिसकी वजह से छठ पूजा बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हो गया...पढ़िए आगे

तत्पर रहे डीएम
छठ में तत्पर दिखे डीएम - फोटो : pushkar

GAYA : लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व के सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम स्वयं भ्रमणशील रहकर विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया है। इसी क्रम में उन्होंने पुलिस लाइन स्थित सिंगरा स्थान घाट पर पहुच कर भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था को देखा। 

इस मौके पर उन्होंने काफी समय तक घूम- घूमकर वहां प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एव पुलिस पदाधिकारियों को भीड़ नियंत्रण के बेहतर निर्देश दिए। डीएम ने घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं से भी संवाद स्थापित किया और उन्हें ज़िला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। ज़िला प्रशासन के इस प्रयास से भीड़ नियंत्रण में उल्लेखनीय सुधार हुआ, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाएं मिलीं। इस व्यवस्था से सभी श्रद्धालु अत्यंत प्रसन्न नजर आए और उन्होंने ज़िला प्रशासन की प्रशंसा की। ज़िला प्रशासन की ओर से सभी श्रद्धालुओं को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गयी।

वहीँ छठ महापर्व को लेकर औरंगाबाद डीएम भी तत्पर दिखे। उन्होंने देव कार्तिक छठ मेला में आये हुए व्रतियो एवं श्रद्धालुओं के आवास स्थल, पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। इस बीच उन्होंने बाहर से आए श्रद्धालूओं से जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारी पर बातचीत की एवं उनका फीडबैक भी मांगा। छठ पूजा के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन ने सरकार के निर्देशन में सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की है। आवासन हेतु 9 स्थल कुल क्षेत्रफल लगभग दस लाख वर्ग फीट को तैयार किया गया है जहाँ लगभग छः लाख वर्ग फीट में टेंट विभिन्न एजेंसियों एवं बैंकों के सी.एस.आर. मद से तैयार किया गया है। साथ ही 10,000 छोटे-बड़े वाहनों के लिए 10 पार्किंग स्थल तैयार किए गए हैं जिसका कुल क्षेत्रफल दस लाख वर्ग फीट से अधिक है। किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत न हाे इसके लिए विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त पेय जल, बोरिंग, टैंकर आदि की व्यवस्था की गई है। महिला/पुरुष के लिए अलग-अलग शाैचालय, स्नानागार आदि की भी व्यवस्था की गई है। 

सुरक्षा एवं निगरानी की दृष्टि से पूरे मेला परिसर में लगभग 100 सीसीटीवी कैमरे एवं तीन ड्रोन कैमरे की व्यवस्था की गई है ताकि हर असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा सके। छठ मेला के दौरान श्रद्धालुओं एवं छठव्रतियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हेतु कुंड क्षेत्र में 10 बेड का एक अस्थायी मिनी अस्पताल तैयार किया गया है जहाँ ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ अन्य व्यवस्थाएँ उपलब्ध रहेंगी। पूरे मेला अवधि में सभी आवासन एवं नियंत्रण कक्ष में मेडिकल कैंप 24×7 संचालित रहेगा। जिसमें ANM/GNM/CHO ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, एंबुलेंस के साथ-साथ सभी आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयाँ एवं अन्य आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था की गई है। उक्त के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, देव को भी बेहतर चिकित्सा सुविधा हेतु तैयार किया गया है। एन.डी.आर.एफ के 30 सदस्यों के दल की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। सभी आवश्यक स्थलों पर fire tender एवं अग्निशमन गाड़ियों की व्यवस्था की गई है। 150 एन.सी.सी. एवं 450 स्काउट गाइड के युवा मेला परिसर में श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए प्रतिनियुक्त किए गए हैं। पूरे मेला परिसर में विभिन्न स्थलों पर मजिस्ट्रेट एवं पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। देव माेड़ से मालेनगर, चाँदपुर पथो में श्रद्धालुओं के यातायात हेतु निःशुल्क ऑटो की सेवा भी उपलब्ध कराई गई है।

NSIT
Nsmch

पुष्कर की रिपोर्ट