LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News: औरंगाबाद में पटाखों से झुलसे एक दर्जन से अधिक लोग, सदर अस्पताल में भर्ती

औरंगाबाद में दीपावली की खुशियां पटाखों के हादसों में बदल गईं। दिवाली की रात पटाखा फोड़ने के दौरान एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। सभी घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पटाखों से झुलसे एक दर्जन से अधिक लोग
पटाखों से झुलसे एक दर्जन से अधिक लोग- फोटो : Reporter

Bihar News:  औरंगाबाद में दीपावली की खुशियां पटाखों की चपेट में आने से फीकी पड़ गईं। बीती रात, शहर के विभिन्न इलाकों में पटाखे फोड़ते समय लगभग एक दर्जन लोग झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, फेसर थाना क्षेत्र के देवरीया गांव निवासी शंकर कुमार, कर्मा रोड के विकास कुमार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेंदुआ अकौना गांव के नितीश कुमार, सत्येंद्र नगर के रंजीत कुमार, संतोष कुमार, नगर थाना क्षेत्र के निशा कुमारी, सोनी कुमारी, शंकर यादव, शिवम कुमार, रामदेव सिंह, सुमन देवी, सागर कुमार सहित अन्य लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं।

Diarch GO

सदर अस्पताल में तैनात डॉ. सुनील कुमार, डॉ. साबिद खान और डॉ. खालिद ने बताया कि रात 9:00 बजे से ही झुलसे लोगों को लाया जाना शुरू हो गया था। उन्होंने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है और उनकी स्थिति स्थिर है।

इस घटना को देखते हुए जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने पहले से ही सदर अस्पताल और अग्निशमन विभाग को अलर्ट पर रखा था। उन्होंने अन्य दो स्थानों पर भी आपातकालीन व्यवस्था सुनिश्चित की थी।

NSIT
Nsmch

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट