LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Bihar News: नवरात्रि के नौवें दिन औरगाबांद में भीषण दुर्घटना, एक बच्चे सहित दो की मौत, इलाके में पसरा मातम

 a child died and women died in aurangabad

Bihar News:  पूरे देश में दुर्गा पूजा का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर बिहार के औरंगाबाद के कई गांवों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। कारण है आज सुबह-सुबह अनियंत्रित वाहन और वज्रपात के चपेट में आने से एक छात्र समेत दो की मौत हो गई है। वहीं एक छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया है। पहली घटना मदनपुर थाना क्षेत्र की है। जहां ट्यूशन पढ़ने जा रहे दो बच्चों को एक अनियंत्रित कार ने बुरी तरह से रौंद दिया है।

जानकारी अनुसार घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मदनपुर थाना क्षेत्र के घोरहत मोड के समीप हुआ है। जहां तेज रफ्तार से आ रही कार ने सड़क किनारे से होकर पैदल ट्यूशन जा रहे बच्चों को रौंद दिया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण तथा परिजनों ने घायल बच्चों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरा बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर बताया जा रहा है। मृत किशोर की पहचान घोरहत गांव निवासी प्रमोद राम के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई है।


घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच बच्चे की शव को अपने कब्जे में लेते हुए औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को बच्चे के परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं दूसरी घटना है नवीनगर थाना क्षेत्र के दानी बिगहा गांव की है। जहां बकरी चराने के दौरान एक महिला वज्रपात की चपेट में आ गई। जिसके कारण महिला की मौके पर मौत हो गई। मृत महिला की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के दानी बिगहा गांव निवासी लखन चौहान के 62 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी के रूप में की गई है।

NSIT
Nsmch

वहीं घटना की सूचना मिलते ही नवींनगर की पुलिस मौके पर पहुंचे शव को अपने कब्जे में लेते हुए सदर हॉस्पिटल औरंगाबाद में अंतिम परीक्षण करवा कर शव परिजन को सौंप दिया है और आगे की प्रक्रिया में जुट गई है। बता दें कि  इन दोनों घटनाओं के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दोनों गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।  इस संदर्भ में मृतक महिला के पुत्र ने बताया कि मेरी मां बकरी चराने के लिए बधार में गई हुई थी और हल्की बारिश के साथ वज्रपात हुआ जिसके चपेट में वह आ गई जिस के कारण मेरी मां की मौके पर मौत हो गई ।

औरंगाबाद से दीनानाथ की रिपोर्ट