LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

BIHAR NEWS : भ्रष्टाचार का आलम ! ग्राम सेवक ने कमीशन की मांग को लेकर चेक काटने से किया इंकार, मुखिया बोले-छह माह से पंचायत का काम है बाधित

BIHAR NEWS : औरंगाबाद में भ्रष्टाचार का आलम यह है की कमीशन की मांग को लेकर ग्राम सेवक ने चेक काटने से इंकार कर दिया है. जिससे पंचायत का काम 6 माह से बाधित है...पढ़िए आगे

BIHAR NEWS : भ्रष्टाचार का आलम ! ग्राम सेवक ने कमीशन की मांग

AURANGABAD : औरंगाबाद में एक भ्रष्ट ग्राम सेवक की घिनौनी करतूत उजागर हुआ है। जिसका ऑडियो इन दिनों औरंगाबाद में सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला दाउदनगर प्रखंड के गोड़िहा पंचायत की है,जहाँ निर्माण हो रहे पंचायत सरकार भवन का कार्य आज छह माह से बाधित है। मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा लगातार प्रयास करने के बाद भी ग्राम सेवक द्वारा पैसे की निकासी नही की जा रही है। ग्राम सेवक का कहना है कि जबतक कमिशन का प्रतिशत निर्धारित नहीं करेंगे। तबतक हम पैसे की निकासी नही कर सकते है। जिसका ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। 

इसी कड़ी में गोड़िहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह डीएम से मिलने औरंगाबाद पहुंचे हुए थे, जिन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान  बताया कि वायरल हो रहा ऑडिवो बिल्कुल सही है। मैं ही गोड़िहा पंचायत के मुखिया कौशिल्या देबी की पति हूँ और ग्राम सेवक नागेश सिंह को हम से ही बात हुई थी। हमने उनसे लगातार प्रयास किया की आप कार्य को बाधित न करे। लेकिन वह मानने को तैयार नही है। उनके द्वारा स्पष्ट कहना है कि आप जबतक कमीशन स्पष्ट नही करेंगे और मुझे कमीशन का पैसा नही देगे। तबतक हम चेक नही काटेगे। क्योंकि सभी लोग सिस्टम के मुताबिक काम करते है।

हालांकि उनसे हमने यह भी कहा कि यहाँ जो पंचायत सरकार भवन का निर्माण हो रहा है। वह पुराने एस्टिमिट से हो रहा है। इसमें एक पैसा नही बच रहा है। घर से भी ही पैसा लग रहा है। हम सरकार भवन में कमीशन नही दे पायेंगे और जो काम होगा उसमे आप कमीशन ले लीजियेगा। लेकिन इसमें छोड़ दीजिए। लेकिन वह मानने को तैयार नही हुये। हालांकि मेरे पंचायत खाता में पैसा भी आकर लगा हुआ है। लेकिन ग्रामसेवक चेक काटने को तैयार नही है। इसको लेकर हमने कई बार सभी सम्बंधित अधिकारी से मुलाकात भी किया। 

लेकिन किसी के द्वारा इस बिन्दु पर पहल नही किया गया, जिसको लेकर आज हम जिला पदाधिकारी से मुलाकात करने आये हुए है। आप लोगो के माध्यम से हम जिला पदाधिकारी से आग्रह करना चाहता हूँ कि ऐसे भष्ट ग्रामसेवक को तत्काल मेरे पंचायत से हटाया जाय। क्योंकि ऐसे ग्रामसेवक के कारण आज छह माह से मेरे ग्राम पंचायत का विकास बाधित है। हालांकि उन्होंने दबे जुबान से यह भी कहा कि इसमें दाउदनगर बीडीओ का भी गम्भीर हाथ है। यह उन्ही के द्वारा साजिश रचा गया है। 

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट