LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News: खतरे में अदरी नदी का अस्तित्व, पानी में गंदगी का जहर, अनदेखी के चलते सूख रही नदी

औरंगाबाद शहर अदरी नदी के किनारे बसा है। अदरी नदी में पहले सालोभर पानी रहता था, अब वर्षा में भी पानी नहीं रहता है। कभी पानी की अविरल धारा के लिए विख्यात नदी में अब पानी नहीं है।

खतरे में अदरी नदी का अस्तित्व
खतरे में अदरी नदी का अस्तित्व- फोटो : Reporter

Bihar News: औरंगाबाद की जीवन रेखा कही जाने वाली अदरी नदी आज प्रदूषण की चपेट में है. नदी का पानी इतना प्रदूषित हो गया है कि इसका सेवन कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है. पीएचईडी विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, नदी के पानी में टर्बिडिटी का स्तर अत्यधिक उच्च है, जो पानी की गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभावित करता है. यह प्रदूषण मुख्यतः घरेलू कचरे और औद्योगिक अपशिष्ट के कारण है.

इस विकट समस्या से निपटने के लिए शहरवासियों ने एकजुट होकर 'अदरी बचाओ आंदोलन' शुरू किया है. आंदोलन के संयोजक, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा, 'हम नदी को प्रदूषण से मुक्त कराकर इसे पुनर्जीवित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Diarch GO

आंदोलन के तहत, लोग नदी के किनारे साफ-सफाई अभियान चला रहे हैं, लोगों को जागरूक कर रहे हैं और सरकार से प्रभावी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं. साथ ही, एक जनहित याचिका दायर करने की भी योजना है।

रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर