LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

BIHAR NEWS:विषाक्त भोजन खाने से 10 बच्चे बीमार, आंगनबाड़ी केन्द्र में मचा कोहराम

औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड के बजराही गांव में एक आंगनबाड़ी केंद्र में खाना खाने के बाद 10 बच्चे बीमार पड़ गए। ये बच्चे खिचड़ी खाने के बाद अचानक उल्टी और दस्त की शिकायत करने लगे।

आंगनबाड़ी केंद्र में खाना खाने के बाद 10 बच्चे बीमार

BIHAR NEWS:औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र के बजराही गांव में आंगनबाड़ी केंद्र में खाना खाने के बाद लगभग एक दर्जन बच्चे बीमार पड़ गए। बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत है। परिजनों ने बच्चों को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टरों ने फूड पॉइजनिंग का मामला बताया है। सभी बच्चों की हालत स्थिर है।"

 औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड के बजराही गांव में एक आंगनबाड़ी केंद्र में खाना खाने के बाद 10 बच्चे बीमार पड़ गए। ये बच्चे खिचड़ी खाने के बाद अचानक उल्टी और दस्त की शिकायत करने लगे। घटना शनिवार दोपहर को हुई, जब बच्चों ने लगभग 1 बजे खिचड़ी का सेवन किया। इसके बाद, सभी बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी।

 बीमार पड़े बच्चों में से एक ही परिवार के तीन बच्चे शामिल थे। तौफीक आलम के तीन बच्चे - 7 वर्षीय मिकी कुमारी, 7 वर्षीय चिंकी कुमारी (जो जुड़वां बहनें हैं) और 5 वर्षीय रेहान को सबसे पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा, शकील अंसारी की 4 वर्षीय बेटी आलिया कुमारी और अली राजा अंसारी की 5 वर्षीय बेटी जेवा प्रवीण भी बीमार पाई गईं।

परिजनों ने बताया कि सभी बच्चों को उल्टी और दस्त होने पर आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। कुछ बच्चों को कुटुंबा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर स्थिति वाले बच्चों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों द्वारा उनकी देखभाल की जा रही है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर