LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Aurangabad NTPC News -एनटीपीसी पॉवर प्लांट के निर्माण को लेकर डीएम ने लोक सुनवाई कार्यक्रम का किया आयोजन, विस्थापित किसान और मजदूरों की सुनी समस्याएं

Aurangabad NTPC News -औरंगाबाद के नवीनगर में स्थापित बिजली उत्पादन पावर प्लांट एनटीपीसी के फेज टू में 800 MW बिजली उत्पादन करने के क्षमता वाले तीन प्लांट का निर्माण को लेकर डीएम ने लोक सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया । इस दौरान उन्होंने विस्थापित क

विस्थापित की सुनी समस्याएं
विस्थापित की सुनी समस्याएं- फोटो : दीनानाथ मौआर

Aurangabad NTPC News -  औरंगाबाद के नवीनगर में स्थापित बिजली उत्पादन पावर प्लांट एनटीपीसी के फेज टू में 800 MW बिजली उत्पादन करने के क्षमता वाले तीन प्लांट का निर्माण होना है। जिसको लेकर पर्यावरणीय अनापत्ति प्राप्त करने हेतु औरंगाबाद जिला पदाधिकारी के नेतृत्व मे लोक सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में विस्थापित किसान मजदूर तथा आसपास के पंचायत  प्रतिनिधियों एवं जिला स्तर के कई पदाधिकारी ने भाग लिया। जिला पदाधिकारी ने अपने सम्बोधन के दौरान बताया की नये प्रोजेक्ट लग जाने के बाद नबीनगर देश के दूसरे नंबर का बिजली उत्पादक़ केन्द्र बन जायेगा,जो औरंगाबाद वासियों के लिए गौरव की बात है। इसी बिंदु पर बात करने हेतु पर्यावरणीय लोक सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि कोई भी नई परियोजना लगाने से पहले आम जनता की सहमति जरुरी है। उन्होंने लोगो से अपनी अपनी बात रखने का आग्रह किया और सभी की बाते को गंभीरता से सुना । 

 वही इसको लेकर भोला यादव ने बताया कि पावर प्लांट स्थापित होने के बाद कोईल नहर पूरी तरह से बाधित हो गया है । जिसके कारण एनपीजी प्लांट के उत्तर के कई गांव के किसानो को सिंचाई की समस्या  उत्पन्न हो गई है उसपर ध्यान आकृष्ट कराया है। वहीं उन्होंने कंपनी से निकलने वाली राख की परिचलन को लेकर उत्पन्न होने वाली समस्या से भी जिला पदाधिकारी तथा कंपनी के सीईओ को अवगत कराया और समस्या का  निदान जल्द करने की मांग किया है।  वही विस्थापित द्वारिका सिंह ने बताया कि बहुत सारे ऐसे किसान हैं जो कंपनी को जमीन देकर स्वयं भूमिहीन हो गए हैं। आज उनके बाल बच्चे रोड पर आ गए हैं।  इसलिए कंपनी के द्वारा भूमि दाता के परिवार को नौकरी देने का मांग किया है।  वही प्रभावित किसान वरुण कुमार सिंह ने  जिला पदाधिकारी तथा कंपनी के पदाधिकारी से यह बात को याद दिलाया है कि जब नीतीश कुमार के द्वारा कंपनी का शिलान्यास किया जा रहा था तो उस समय यह वादा किया गया था की आस-पास के गांवो को बिजली मुफ्त में दिया जाएगा जिसका पेपर का कटिंग उपलब्ध है।  

जिला पदाधिकारी ने सभी की बाते सुनने के बाद सारी समस्याओ से अवगत हुये और कहा कि बहुत जल्द सारी समस्याओ का निदान यथा संभव किया जायेगा 

  इसके उपरांत सभा मे उपस्थित सभी लोगो ने एक स्वर से फेज टू के दौरान निर्माण होने वाली 800 MW के तीन नई इकाई के निर्माण को लेकर सहमति दे दिया है। अब इसी के साथ नबीनगर मे स्थित एन टी पी सी बिजली उत्पादन मे देश दूसरे स्थान पर पहुंच गया है जो अपने आप मे एक बड़ी उयलब्धि है।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट