LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Aurangabad News - औरंगाबाद में दो ट्रकों के बीच आमने सामने की टक्कर में रिफाइन लदा ट्रक पलटा,लूटने की मची होड़, पुलिस ने चटकाई लाठी

Aurangabad News - औरंगाबाद में दो ट्रकों के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई । इस हादसे में रिफाइन लदा हुआ ट्रक पलट गया । जिसके बाद ट्रक में रखा हुआ रिफाइन बहने लगा । जिसके बाद रिफाइन लूटने की होड़ मच गई ।

 रिफाइन लदा ट्रक पलटा

Aurangabad - औरंगाबाद में उस समय अफरातफरी मच गई जब दाउदनगर मुख्य पथ पर डीएवी स्कूल के पास दो ट्रकों की बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई । टक्कर के बाद रिफाइन लदा ट्रक पलट  गई और रिफाइन सड़क पर बहने लगा । फिर क्या था आसपास के दर्जनों गांव के लोग दौड़ पढ़े और रिफाइन लूटने में जुट गए । हालांकि घटना की जानकारी दाउदनगर थाना को दिया गया ।  

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रिफाइन लदा ट्रक पटना की ओर से आ रहा था । जबकि टमाटर लदा हुआ ट्रक औरंगाबाद के तरफ से आ रहा था । जिसे सिवान जाना था । दोनों ट्रकों के बीच डीएवी स्कूल जिनोरिया के समीप आमने-सामने की टक्कर हो गई। रिफाइन लदे ट्रक का चालक घायल होकर ट्रक में ही फंस गया था लेकिन उसे निकलने को कोई तैयार नही था ।  सभी लोग रिफाइन लूटने में जुटे हुए थे, और बीच सड़क पर मानवता कराह रही थी । 

घटना की सूचना मिलने के बाद दाउदनगर थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे । पोपलेन की मदद से ट्रक को हटवाया गया और चालक को बाहर निकल कर इलाज के लिए एक निजी हॉस्पीटल दाउदनगर में भेज दिया है । घायल चालक की पहचान ददन महतो के रूप में किया गया है । जो सासाराम का रहने वाला बताया जा रहा है।वही दूसरे ट्रक का चालक सुरक्षित है। ग्रामीणों के अनुसार ओवरटेक  के कारण यह दुर्घटना हुआ है।

वहीं  दुर्घटना के बाद  रिफाइन सड़क पर गिरने लगा ।  जिसे लूटने के लिए काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इक्कठा हो गई और लोग अपने-अपने घरों से बाल्टी बोतल आदि लेकर घटना स्थल पर पहुंच गए और ट्रक से गिरते हुए रिफाइन को अपने अपने बर्तन में भर , भर कर भागने लगे। यह सिलसिला बहुत देर तकर चलता रहा । जब मौके पर पुलिस पहुंची और लाठी चटकाई तो सभी लोग वहां से  भाग गए । जिसके उपरांत दाउदनगर पुलिस दोनो गाड़ियों को सुरक्षित स्थान पर लगा दिया है। 

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट