LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

AURANGABAD NEWS : औरंगाबाद में अस्पताल में भर्ती बेटी को देखने जा रहे पिता की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

AURANGABAD NEWS : औरंगाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वह अस्पताल में भर्ती बेटी को देखने अस्पताल जा रहे थे. इसी दौरान घटना हो गयी.

ट्रेन की चपेट में आने से गयी जान
ट्रेन की चपेट में आने से मौत - फोटो : DINANATH MAUAAR

AURANGABAD : औरंगाबाद से दिल दहला देने वाली घटना निकलकर सामने आ रही है. जहां एक पिता ने हॉस्पिटल में भर्ती अपनी बेटी को देखने जा रहा थे. तभी मौत ने दस्तक दे दिया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. 

घटना पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेल खंड के रफीगंज रेलवे स्टेशन की है. जहाँ आज  शाम इंटरसिटी ट्रेन पर चढ़ने के क्रम में एक व्यक्ति की हाथ फिसल गई और वह ट्रेन के अंदर गिर गया. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. घायल व्यक्तियों को स्थानीय लोग एवं रेलवे पुलिस द्वारा इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के उपरांत गया मगध मेडिकल के लिए रेफर कर दिया. गया मगध मेडिकल कॉलेज ले जाने के  क्रम में  रात्रि 8 बजे के आसपास परैया बाजार के समीप उनकी मौत हो गई. मृतक व्यक्ति की पहचान रफीगंज शहर के नोनिया टीला निवासी 45 वर्षीय हारून रशीद के रूप में की गई है. 

मृतक के परिजन नेयाज अशरफी ने बताया कि गया शहर के एक निजी अस्पताल में उनकी बेटी की ऑपरेशन से बच्चा जन्म लिया था. जिससे वह  मिलने के लिए गया जा रहे थे. जैसे ही स्टेशन पर पहुंचे की ट्रेन खुल रही थी. उन्होंने दौड़कर ट्रेन में यह चढ़ने का  प्रयास किया. लेकिन उनकी हाथ फिसल गई और वह ट्रेन के नीचे चले गए. पूरे स्टेशन पर अफरातफरी की माहौल हो गया.  रेलवे पुलिस तथा ग्रामीणों के द्वारा उन्हें बाहर निकल गया और रफीगंज स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु लाया गया. 

उपचार कर रहे डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का बाएं हाथ पूरी तरह से कट गया था और चेहरा पर भी गंभीर रूप से चोट लगा हुआ था. उनके शरीर से काफी खून भी बह गया था. जिसके  कारण उनकी मौत होने की आशंका डॉक्टर ने जताया है, जानकारी के अनुसार मृतक कपड़ा सिलाई कर  अपने परिवार का भरण पोषण करते थे. 

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट