LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

AURANGABAD CRIME - यात्री शेड में संदिग्ध हालत में मिला युवती का शव, परिजन बोले – करती थी पढ़ाई, तय हो चुकी थी शादी

AURANGABAD CRIME -औरंगबाद में आज सुबह यात्री शेड में एक युवती का शव बरामद किया गया है। बताया गया कि औरंगाबाद में ही पढ़ाई करती थी और जल्द ही उसकी शादी होनेवाली थी। ऐसे में उसकी मौत कैसे हुई, इस पर संदेह गहरा गया है।

AURANGABAD CRIME - यात्री शेड में संदिग्ध हालत में मिला युवत
यात्री शेड में मिला युवती का शव- फोटो : दीनानाथ मौआर

AURANGABAD - औरंगाबाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौगढ़ मोड़ के पास बने यात्री शेड से संदिग्ध अवस्था में एक युवती का शव बरामद किया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया है। 

औरंगाबाद में रहकर करती थी पढ़ाई, तय हो चुकी थी शादी

मृतिका के पास से एक बैग भी बरामद किया गया है हालांकि उस बैग क्या था यह जानकारी पुलिस ने साझा नही क्या है, मृतिका के शव सदर हॉस्पिटल पहुचने के उपरांत युवती की पहचान पहरमा ग्राम निवासी दिनेश यादव के 22 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी के रुप मे की गई है। औरंगाबाद हॉस्पिटल में पहचे परिजनों ने बताया कि नेहा औरंगाबाद में रह कर पढ़ाई करती थी, जिसकी शादी भी परिजनों के द्वारा रोहतास जिले में किसी गाँव मे तय किया गया था, इसी बीच यह घटना घट गई , हालांकि परिजन ने इसे आत्महत्या बता रहे है

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि नौगढ़ मोड़ के पास बने यात्री शेड में एक युवती का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद मौक पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

दूसरी जगह की गई है हत्या

थाना अध्यक्ष ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति द्वारा हत्या कर इसका शव फेंक दिया गया है। मृतिका  की उम्र लगभग 22 वर्ष आंकी जा रही है।

NSIT
Nsmch

सुबह लोगों ने शेड में देखा था शव

आज सुबह जब युवती को यात्री शेड में लेटा हुआ लोगो ने   देखा तो काफी देर तक उसे जागाने का प्रयास किया लेकिन जब वह नही जागी तब लोगों ने इसकी जानकारी मुफस्सिल थाना को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर सदर हॉस्पिटल भेज दिया है

औरंगाबाद पुलिस ने यह बताया कि इस बिन्दु कुछ भी कहना जल्द बाजी होगी , पोस्टमार्टम रिपोर्ट   आने के बाद ही पता चलेगा कि युवती की मौत कैसे हुई है।

औरंगाबाद बिहार से दिनानाथ मौआर की रिपोर्ट