LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Accident In Bihar: औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, दो युवकों की मौत, एक घायल, दिवाली की खुशियां मातम में बदली

Accident In Bihar: औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के समीप भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।

दिवाली की खुशियां मातम में बदली
दिवाली की खुशियां मातम में बदली- फोटो : Reporter

Accident In Bihar: औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के समीप शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। ये युवक दिवाली की खरीदारी कर घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

मृतकों की पहचान सूरज चौधरी के पुत्र कमलेश चौधरी (22), मनोज पासवान के पुत्र राहुल कुमार (25) और श्यामाकांत मेहता के पुत्र गुंजन मेहता के रूप में हुई है। गुंजन मेहता गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर रफीगंज-शिवगंज रोड को जाम कर दिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और आश्वासन दिया कि मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

घटना की सूचना मिलते ही औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा, जिला परिषद सदस्य शंकर यादव सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।दिवाली का त्योहार खुशियों का त्योहार होता है, लेकिन इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दी है। मृतकों के परिजन सदमे में हैं।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर मदनपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष सूर्यवंश सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जायजा लिया। इधर आक्रोशितों परिजनों एवं ग्रामीणो ने मुआवजा की मांग को लेकर रफीगंज - शिवगंज रोड को जाम कर दिया। मदनपुर अपर थानाध्यक्ष ने आक्रोशितों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद मुआवजे की राशि दिलवाने की आश्वासन पर जाम खत्म किया।

NSIT
Nsmch

इस हादसे से एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन को सड़क हादसों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे।

रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर