LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Vigilance Raid in Aurangabad: 13 बैंक खाता, निवेश के दस्तावेज,9 LIC पॉलिसी,औरंगाबाद में क्लर्क के घर विजिलेंस की रेड में बहुत कुछ मिला

Vigilance Raid
विजिलेंस की रेड- फोटो : Reporter

Vigilance Raid in Aurangabad:  निगरानी विभाग ने औरंगाबाद में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के एकाउंटेंट मनोज कुमार सिंह के आवास पर छापेमारी की है। इस छापेमारी में करोड़ों रुपये की संपत्ति बरामद हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निगरानी विभाग को शिकायत मिली थी कि मनोज कुमार सिंह अपनी आय के स्रोत के अनुरूप इतनी संपत्ति नहीं रख सकते हैं। इसी शिकायत के आधार पर बीती रात उनके आवास पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान टीम ने निम्नलिखित संपत्ति जब्त की:

नकदी: 74,98,620 रुपये

बैंक खाते: 13 बैंक खातों के दस्तावेज

बीमा पॉलिसी: 9 एलआईसी पॉलिसी

अन्य निवेश: 3 अन्य वित्तीय संस्थानों में निवेश के दस्तावेज

जमीन: 4 जमीन के दस्तावेज

अन्य: अलकेमिस्ट टाउनशिप इंडिया लिमिटेड में पत्नी के नाम पर निवेश, दो विदेशी नस्ल की गायें

इसके अलावा, टीम ने मनोज कुमार सिंह के भाई के बेंगलुरु स्थित आवास पर भी छापेमारी की।

एकाउंटेंट का दावा:

मनोज कुमार सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके विरोधियों ने उन्हें फंसाने की साजिश रची है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने निगरानी विभाग को अपनी आय से संबंधित सभी दस्तावेज सौंप दिए हैं।

निगरानी विभाग की कार्रवाई:

निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक अनुरोदय पांडे ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर