LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : औरंगाबाद और गोपालगंज में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, दर्जनों लोग हुए जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar News : औरंगाबाद और गोपालगंज में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया. जिसमें दर्जनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. पढ़िए आगे

Bihar News : औरंगाबाद और गोपालगंज में दो पक्षों में जमकर हुई
आपसी विवाद में मारपीट - फोटो : SOCIAL MEDIA

AURANGABAD : जिले के रफीगंज में फसल बर्बाद करने को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प हो गयी। जिसमे 9 लोग बुरी तरह से घायल हो गये है। घटना रफीगंज थाना क्षेत्र के  मुजाडी़ गांव की है। यह घटना तब घटी जब एक किसान के फसल लगे खेत में पशु चला गया और फसल को बर्बाद करने लगा। जिसको लेकर दोनों पक्षो में कहा सुनी धीरे धीरे खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया,जिसमे दोनो पक्ष के 9 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये है। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर टू अमित कुमार तथा रफीगंज थाना अध्यक्ष गुफरान अली, डायल 112 की दो गाड़ियां, तथा भारी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए पुलिस के द्वारा रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहाँ प्रथम पक्ष से  4 लोग घायल है वही दूसरे पक्ष के पांच लोग घायल बताये जा रहे है। 

सभी घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति को गम्भीर देखते हुए बाहर रेफर कर दिया है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुये भोला सिंह ने बताया कि दीनानाथ पासवान का पशु गेहूं के खेत में घुसा हुआ था। जो फसल बर्बाद कर रहा था। उसी को मना करने पर , उनके पक्ष के सभी लोग एकजुट होकर मेरे साथ मारपीट करने लगे। वही घायल दिनानाथ पासवान ने बताया कि बुधवार को भोला सिंह के द्वारा हमारे परिजन के दो सदस्यों को धान का बोझ बांधने के लिए बोला गया था, जब हमने उनका काम नही किया तो भोला सिंह गाली गलौज करने लगे। इसके बाद आज अपने कई परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर मारपीट करने लगे। इस मामले को लेकर रफीगंज थाना अध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि घटना की जानकारी ली जा रही है। घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। आवेदन प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

वहीँ गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट मामले में एक पक्ष से महिला बच्चे समेत चार लोग जख्मी हो गए। जबकि दो लोगो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वही इस घटना के बाद आरोप है कि आरोपियों द्वारा जख्मी के झोपडी को आग के हवाले कर दिया गया। जिससे धू धू कर जख्मी लोगो का झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गया। वही घर में रखे लाखों रुपए के समान और नगदी जल गए। जख्मी लोगो में मानिकपुर गांव निवासी स्व मुंशी साह के बेटा पारस साह, पारस साह की पत्नी मुन्नी देवी, बेटी सोनी कुमारी, मीरा कुमारी और बेटा अभिजीत कुमार शामिल है। फ़िलहाल मारपीट में जख्मी लोगो का इलाज सदर अस्पताल के एजेंसी वार्ड में चल  रहा है।

घटना के संदर्भ में बताया जाता है, कि मानिकपुर गांव निवासी जख्मी पारस साह और उसी गांव के निवासी नामजद लोगो के बीच पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच दोनो पक्ष द्वारा एक ही जमीन पर अपना दावा किया जा रहा है। जख्मी पारस साह ने बताया कि  इसको लेकर  स्थानीय थाना में आवेदन भी दिया गया था बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। आज फिर आरोपियों द्वारा मेरे जमीन पर पहुंच कर जमीन को खाली कराने लगे और मेरे जमीन को अपना जमीन कहकर  झोपड़ी हटाने की बात कहर कब्जा करने लगे। जब इसका विरोध किया गया तो मारपीट करने लगे और झोपडी में आग लगा दी गई। जख्मी लोगो ने बताया कि पूर्व में भी धमकी दिया गया था कि वहां से झोपड़ी हटाने के लिए नहीं हटाने पर आग लगाने की बात कही गई थी। इसको लेकर नगर थाना में सूचना दिया गया था। बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई और आज आकर मारपीट करते हुए झोपडी में आग लगा दी। जिसमें हम लोगो का कपड़ा अनाज बर्तन, बिछावन नौ हजार नगद रुपया गहना सब जलकर राख हो गया। अब हम लोगो के पास कुछ नहीं बचा है। हम लोग अब कहा जायेगे। इसकी सूचना देने के लिए डायल 112 को फोन किए तब फोन नहीं लगा। इसके बाद थाना पर गए। लेकिन थाना के पुलिस द्वारा कहा गया कि पहले इलाज कराइए। इसके बाद मामला दर्ज होगा। जिसके बाद सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। इस संदर्भ में नगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर और गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट