LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

SASARAM CRIME - सोन नदी के बीचो-बीच में मिला व्यक्ति का शव, सीमा विवाद में घंटों तक उलझी रही दो जिलों की पुलिस

Sasaram Crime - सोन नदी के बीच में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। जिसके बाद रोहतास और औरंगाबाद की पुलिस सीमा विवाद को लेकर उलझी रही। लंबी चर्चा के बाद शव का सीमा क्षेत्र औरंगाबाद के बारुण इलाके का बताया गया।

SASARAM CRIME - सोन नदी के बीचो-बीच में मिला व्यक्ति का शव,

DEHRI - खबर सासाराम खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां रोहतास तथा औरंगाबाद जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में बीचो-बीच गेमन पुल के नीचे सोन नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। लेकिन शव बरामद को लेकर रोहतास तथा औरंगाबाद पुलिस दोनों को सीमा का निर्णय लेने में माथापच्ची करनी पड़ी। अंततः दोनों जिला के पुलिस एवं सिविल के अधिकारियों ने तय किया कि यह इलाका औरंगाबाद जिला के बारुण थाना अंतर्गत आता है। तब जाकर औरंगाबाद थाना की पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। 

बता दें कि लोगों ने पुलिस को सूचना दिया कि रोहतास तथा औरंगाबाद जिला को जोड़ने वाली गैमन पुल के नीचे सोन नदी में ऊंचे स्थान पर सुखा जगह में झाड़ियां के बीच एक शव पड़ा हुआ है। इसके बाद डेहरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। थोड़ी देर के बाद औरंगाबाद जिला के बारुण थाना की भी पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा एक दूसरे से सीमा को लेकर डिस्कस करने लगे। 

बाद में बारुण के सीओ घटनास्थल पर पहुंचे तथा एरिया को की पहचान की, तब जाकर शव को बारुण थाना अपने साथ लेकर पोस्टमार्टम के लिए चली गई। आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक ने पुल से नीचे कूद कर खुदकुशी की होगी। लेकिन यह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। हत्या या आत्महत्या को लेकर भी पुलिस स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं बता रही है।

रिपोर्ट - रंजन कुमार