LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Road Accident News - औरंगाबाद में सड़क हादसे में युवक की मौके पर हुई मौत, दूसरा गंभीर रुप से हुआ जख्मी, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Road Accident News - औरंगाबाद जिले के बड़ेम ओपी थाना क्षेत्र के नबीनगर बारुण मुख्य पथ के खपीया मोड़ की समीप अज्ञात हाईवे की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया ।

सड़क हादसे में युवक की मौत
सड़क हादसे में युवक की मौत- फोटो : दीनानाथ मौआर

AURANGABAD : जिले के बड़ेम ओपी थाना क्षेत्र के नबीनगर बारुण मुख्य पथ के खपीया मोड़ की समीप अज्ञात हाईवे की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। वही इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी लोगों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी। लोगों की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । 

मृत युवक की पहचान बड़ेम ओपी थाना क्षेत्र के भारत सिंह के 18 वर्ष के पुत्र निखिल कुमार के रूप में की गई है। वहीं घायल की पहचान ओबीपुर गांव निवासी हरिकिशन शर्मा के पुत्र ओमप्रकाश शर्मा उर्फ पकलू के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार मृतक निखिल कुमार अपने भाई को एनटीपीसी खैरा गेट नंबर 6 से दुकान लगाने जा रहा था। घायल की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। इसके बाद उसे डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया । लोगों ने इस घटना को लेकर मुआवजा की मांग की और अज्ञात हाईवा चालक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग करने लगे। सड़क जाम की जानकारी मिलते ही नबीनगर अंचलाधिकारी निहकत प्रवीण, एनटीपीसी खैरा थाना अध्यक्ष पप्पू कुमार राकेश, बडे़म थाना प्रभारी सिमरन राज सहित अन्य लोग पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा बूझाकर करीब 4 घंटे से अधिक समय के बाद सड़क जाम को हटाया। 

बडे़म ओपी थानाध्यक्ष  ने बताया

इस मामले को लेकर बडे़म ओपी थानाध्यक्ष सिमरन राज ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाईक सवार सड़क दुर्घटना की शिकार हो गए। जिसमें एक की मौत हो गई तथा दूसरे की स्थिति काफी गंभीर है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान आक्रोशित लोगों द्वारा सड़क जाम किया गया था। जिन्हें समाझा बुझाकर सड़क जाम को हटाया गया। मृतक के परिजन को काव्य प्रक्रिया के बाद उचित मुआवजा राशि दी जाएगी।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट