LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

BIHAR CRIME - बेटे की हत्या से सदमे में आई मां की हुई मौत, परिजनों ने हत्यारोपी को गिरफ्तारी के लिए थाने के गेट पर शव रखकर किया प्रदर्शन, पुलिस ने भगाया

BIHAR CRIME - बेटे की हत्या के सदमे में मां की मौत हो गई। जिसके बाद आज महिला का शव लेकर थाने पहुंच गए और युवक की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें वहां से हटाने के लिए बल प्रयोग किया।

BIHAR CRIME - बेटे की हत्या से सदमे में आई मां की हुई मौत, प

AURANGABAD - औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के रानी कुआं स्थित एक पुल से बीते 20 नवंबर को रात्रि में मदनपुर थाना के पुलिस के द्वारा एक युवक का शव बरामद किया गया था। जिसकी पहचान गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के सुग्गी निवासी सुदर्शन सिंह के पुत्र चंदन कुमार सिंह के रूप में की गई थी। घटना के बाद 23 नम्बर को मृतक चन्दन कुमार सिंह के छोटे भाई रंजन कुमार सिंह ने मदनपुर थाने में एक आवेदन देकर पतेया निवासी नंदु कुमार सिंह पर हत्या करने का आरोप लगाया था। 

आवेदन में बताया गया था नंदू कुमार सिंह उसके भाई चंदन कुमार सिंह को 20 नवंबर को 3 बजे दिन में फोन कर अपने घर पतेया बुलाया था जब शाम तक चंदन घर नहीं लौटा तब खोज बिन होने लगी लेकिन चंदन का कहि पता नहीं चला। इसके बाद करीब 12 बजे रात में पतेया निवासी नंदु सिंह को फोन किया तो उन्होंने कहा कि चंदन यहां से चला गया था। उनके द्वारा संतोष जनक जवाब नहीं दिया। दूसरे दिन सुबह पांच बजे उन्होंने फोन कर सूचना दिया कि तुम्हारे भाई का रानी कुआं के पास एक पुल में उसका शव पड़ा हुआ है। हमलोग रानी कुआं के पास पुल में देखा कि भाई का शव पुल में गिरा पड़ा हुआ है। बाइक रोड पर है। मोबाइल रिंग करने पर रिंग हो रहा है। भाई का सोने की अंगुठी और चैन नहीं है। 

जब नंदु कुमार सिंह को फोन किया गया तो उन्होंने संतोष जनक जवाब नहीं दिया। जिससे प्रतीत होता है कि उसके भाई चंदन कुमार सिंह की हत्या अपने दोस्तों के - साथ मिलकर किए हैं। इस मामले को लेकर वरीय अधिकारियों के पास गए फिर भी इंसाफ नहीं मिला है 

मां की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

वहीं मृतक चंदन के भाई छोटू कुमार ने बताया 20 नवंबर को रात मेरे बड़े भाई को पतेया निवासी नंदू कुमार सिंह ने हत्या कर दी है बड़े भाई की मौत के बाद मां भी इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सकी जिसके कारण आज उनकी भी मौत हो गई, और भाभी प्रियंका कुमारी की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। जबकि हत्यारोपी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है पुलिस हत्यारोपी की गिरफ्तारी के बजाए टाल मटोल कर कोई करवाई नहीं की जा रही है भाई की इंसाफ और उसके हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए आज मां की शव को रखकर  न्याय मांग रहे है।

NSIT
Nsmch

आज मदनपुर थाने पहुंचे जहां पुलिस के द्वारा थाने से बाहर परिजनों को निकाल दिया गया इसके बाद आक्रोशित लोगों ने थाने के गेट पर शव को रखकर प्रदर्शन करने लगे और थानेदार को खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया , पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे

इधर इस संबंध में थाने के एसएचओ राजेश कुमार बताया कि 468/24 कांड दर्ज किया गया था जिसमें शुरू में देखने में मामला एक्सीडेंटल लगा था इसके बाद एक अभियुक्त के खिलाफ लिखित आवेदन दिया गया था।इस पर अनुसंधान जारी है सीडीआर निकालकर जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है उसके आते ही शीघ्रता से करवाई की जाएगी।

औरंगाबाद बिहार से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट