LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Karu Choudhary murder case -कारू चौधरी हत्याकांड मामले का खुलासा, अपने सगे भाई ने ही किया था मर्डर , औरंगाबाद पुलिस ने 5 लोगों को दबोचा

Karu Choudhary murder case - औरंगाबाद पुलिस ने कारू चौधरी हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

हत्याकांड मामले का खुलासा
हत्याकांड मामले का खुलासा- फोटो : दिनानाथ मौआर

Karu Choudhary murder case - औरंगाबाद पुलिस ने फेसर थाना क्षेत्र बनाही गांव निवासी कामेश्वर चौधरी उर्फ कारू चौधरी हत्याकांड मामले का उद्वेदन करते हुए एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए सदर एडीपीओ संजय पाण्डे ने बताया कि कुछ दिन पूर्व फेसर थाना के बनाही स्थित उनथू गांव के बाधार से कामेश्वर चौधरी उर्फ कारू चौधरी का गला रेता हुआ शव बरामद हुआ था। 

 जिसको लेकर औरंगाबाद एसपी अंबरीश राहुल के निर्देशन पर एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था । पुलिस ने घटना का उद्वेदन करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में फेसर थाना क्षेत्र के बनाही ग्राम निवासी मुन्ना चौधरी, मुन्ना चौधरी की पत्नी सुगंधा देवी,  टुन्ना चौधरी, संजय सिंह और चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडे ने बताया कि चंदन कुमार का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है ।

Diarch GO

 इसके खिलाफ 25 मार्च 2019 को फेसर थाना में कांड संख्या 29 / 19 दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी  बताया है कि तकनीकी विश्लेषण और एसआईटी टीम के प्रयास से 48 घंटे के अंदर उक्त कांड में संलिप्त पांच अभियुक्त को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर कांड में प्रियोग किये गए सभी सामग्री को भी जब्त किया गया हैं। सदर एडीपीओ संजय पाण्डे ने बताया कि इस घटना का कारण जमीन विवाद और मृतक का एक महिला के साथ अबैध सम्बन्ध होने के कारण इस घटना का अंजाम  अपने ही परिजनो के द्वारा दिया गया है । कामेश्वर चौधरी उर्फ कारू चौधरी भी अपराधी किस्म का व्यक्ति था । उन्होंने बताया कि सभी गिरफ्तार सभी अभियुक्त को कानूनी प्रक्रिया के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा । 

औरंगाबाद बिहार से दिनानाथ मौआर की रिपोर्ट