LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : पत्नी से हुए विवाद में सनकी पति ने मासूम बेटियों पर धारदार हथियार से किया हमला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Bihar News : पत्नी से विवाद के बाद सनकी पति ने दो बेटियों पर हमला कर दिया. जिससे दोनों बेतिया गंभीर रूप से जख्मी हो गयी है. दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है....पढ़िए आगे

Bihar News : पत्नी से हुए विवाद में सनकी पति ने मासूम बेटियो
बेटियों पर जानलेवा हमला - फोटो : DINANATH MAUAAR

AURANGABAD : औरंगाबाद में एक सनकी पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसके बाद गम्भीर हालत में दोनों को गया रेफर किया गया है। बता दें की आज एक सिरफिरे पिता ने पत्नी से विवाद के बाद अपनी दो मासूम बच्चियों की धारदार हथियार से गला काटकर जख्मी कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना मदनपुर थाना क्षेत्र मदनपुर बाजार के संघत रोड की है, जहाँ 25 वर्षीय छोटू सिंह का अपनी पत्नी माधुरी के साथ आज कई दिनों से विवाद चल रहा था। जिसको ले कर छोटू सिंह अपने ससुर को फोन किया था और कहां की आप अपनी बेटी को ले जाइए। जिसको लेकर माधुरी के पिता भी अपनी बेटी के घर पहुंचे हुए थे। अपने ससुर के सामने ही छोटू सिंह ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। पत्नी किसी तरह से अपनी बचाव करती हुई बाहर निकल गई, जिससे छोटू सिंह का गुस्सा और बढ़ गया और वह घर मे रखे धारेदार चाकू से अपनी दोनों बेटी 7 वर्षीय अर्पिता कुमारी और 3 वर्षीय आराध्या  को जान मारने के नीयत से गला काटने लगा। 

इसी क्रम में बचाव करने गए ससुर पर भी हमला कर दिया। जिसकी सूचना किसी ने मदनपुर थाने के पुलिस को दे दिया। सूचना मिलते ही मदनपुर थान की पुलिस मौके पर पहुंची। पहले दोनों जख्मी बच्चियों को उठाकर मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर कुमार जय के द्वारा प्राथमिक उपचार कर गंभीर अवस्था में दोनों बच्चियों तथा छोटू सिंह के ससुर को गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 

इस मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी अमित कुमार ने बताया की मदनपुर बजाए निवासी एक पिता ने अपने दो बच्चियो को हत्या करने की नीयत से धारदार हथिया से गला पर वार किया है। जिसमे दोनो बच्चियाँ बुरी तरह से जख्मी हो गई है। इसके बाद मदनपुर थाना के एसएचओ राजेश कुमार और एसआई पप्पू पासवान ने अपने दल बल के साथ छोटू सिंह को जब पकड़ने उसके घर पहुचे तो छोटू सिंह ने थाने के एसएचओ राजेश कुमार और एसआई पप्पू पासवान पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें दोनों लोग पुलिस अधिकारी जख्मी हो गए है। हालांकि पुलिस ने अपनी सूझ बूझ के साथ छोटू सिंह को पकड़ लिया है और कानूनी प्रक्रिया पूरा करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट