LATEST NEWS

  • Patna High Court
  • Patna High Court: पटना हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, ‘आसमान गिर जाए, न्याय होना चाहिए’, वकील के खिलाफ FIR

  • Bihar Crime:  महिला को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
  • Bihar Crime: महिला को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: तिरहुत स्नातक में प्रथम वरीयता की गिनती पूरी, वंशीधर ब्रजवासी इतने वोटों से आगे

  • Five Bhumihar Candidates Win in Bihar MLC Election
  • बिहार MLC चुनाव में भूमिहार प्रत्याशियों का जलवा ! यादव-ब्राह्मण को झटका, एनडीए को 4 सीटें

  • Pakistan Linked Network
  • Bihar Crime: बिहार से गिरफ्तार हुए दो पाकिस्तानी एजेंट, ISI नेटवर्क से जुड़े मामले के खुलासा से

औरंगाबाद में जेसीबी का टायर फटने से ड्राइवर और खलासी हुए जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

औरंगाबाद में जेसीबी का टायर फटने से अफरा तफरी का माहौल हो गया। इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में चालक तथा सह चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जेसीबी का टायर फटने से दो की  हालत गंभीर

Aurangabad  News - औरंगाबाद में जेसीबी का टायर फटने से अफरा तफरी का माहौल हो गया। इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में चालक तथा सह चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जेसीबी चालक की पहचान कैमूर जिला के दुर्गावती निवासी जाकिर खान के 22 वर्षीय पुत्र  मो हाकिम खान के रूप में की गई है। 

वहीं सह चालक की पहचान औरंगाबाद जिला के बारुण थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी डोमन सिंह के पुत्र विमलेश सिंह  के रूप में की गई है। इस घटना के संदर्भ में स्थानीय लोगों ने बताया कि जेसीबी का पिछला टायर पंचर हो गया था। जिसके कारण यह लोग अपना टायर बना रहे थे। इसी बीच हवा अधिक हो जाने के कारण टायर ब्लास्ट हो गया। जिससे वहाँ पर उपस्थित लगभग चार-पांच लोगों को चोट लग गयी। लेकिन तीन लोगों की हल्की चोट आई है। 

वहीँ चालक और सहचालक उसके काफी नजदीक होने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।  स्थानीय लोगों द्वारा घायल के परिजनों को फोन के माध्यम से सूचना दे दी गई है।

औरंगाबाद  से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट