LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Fraud In Jivika - जीविका समूह में 24.80 लाख रुपए के गबन का मामला आया सामने, दो महिलाओं पर लगे आरोप

BIHAR CRIME - बिहार में महिलाओं को घर बैठे रोजगार करने का मौका देने के लिए चल रहे जीविका में लाखों रुपए के गबन का मामला सामने आया है। समूह से जुड़ी एक सदस्या पर आरोप है कि उन्होने कई समूहों का पैसा लिया, लेकिन उसे बैंक में जमा नहीं किया।

Fraud In Jivika - जीविका समूह में 24.80 लाख रुपए के गबन का म

AURANGABAD - जिले के रफीगंज प्रखंड अन्तर्गत बालीगांव में जीविका दीदी के द्वारा चलाई जा रही समूह से लाखों रुपये गबन का मामला प्रकाश में आया है, जिसमे बृजेश प्रसाद की पत्नी सीमा देवी एवं एवं अकौनी गांव निवासी सुरेंद्र ठाकुर के पत्नी सुनीता देवी के ऊपर बालीगांव गांव के जीविका के सदस्य सविता कुमारी सहित दर्जनों महिलाओं ने केस दर्ज कराया है। हालांकि आरोपित महिला ने गबन की बात से इनकार किया है।

प्रकाश जीविका महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष सविता देवी ने समूह की काम्युनिटी मोबेलाइजर (सीएम) बलिगांव गांव निवासी सीमा देवी पति ब्रजेश प्रसाद और बैंक मित्र सुनीता देवी पति सुरेंद्र ठाकुर पर राशि गबन करने का आरोप लगाते हुए नामजद आरोपित बनाया है। सविता ने बताया कि 10 समूह से राशि का संग्रह कर बैंक में जमा नहीं कर सीएम और बैंक मित्र दोनों ने 24 लाख 80735 रुपए गबन कर लिए हैं। जब बैंक में समूह का खाता एनपीए हो गया, तब जांच के बाद पता चला कि दोनों ने समूह से संग्रह की गई राशि को दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में जमा नहीं कर गबन कर गए हैं। प्रखंड परियोजना प्रबंधक के द्वारा कार्यालय में जांच रिपोर्ट समर्पित किए जाने के बाद दोनों पर राशि गबन की प्राथमिकी कराई गई है। 

10 समूहों का पैसा गायब

इस दौरान 1. साहनी समूह के 133650, 2. राधा समूह के 3498 00, 3. श्याम समुह से 388460 रुपए, 4. गंगा समूह से 47930 रुपए, 5. सरस्वती समूह से 23100, 6. काजल समूह से 581280, 7. खुशी कुमारी समूह से 86835, 8. जिज्ञासा समूह से 94500, 9. पूजा समूह से 155 000, 10. चमेली समूह से 188680 रुपए, 11. कुल  24 लाख 80 हजार 735 रुपए का घोटाला कर लिया है। 

आरोपों से इनकार

आरोपित सीमा देवी से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मेरे ऊपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। वहीं रफीगंज थाना अध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि प्राथमिक  दर्ज कर ली गई है और मामले की पड़ताल की जा रही है। जाँचो उपरांत आरोपीत को गिरफ्तार किया जायेगा।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद बिहार से दिनानाथ मौआर की रिपोर्ट