LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: औरंगाबाद में पैक्स चुनाव के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प, जमकर हुई मारपीट और पत्थर बाजी

औरंगाबाद जिला में पैक्स चुनाव के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प की खबर है. दोनों पक्षो में जमकर मारपीट हुई है और पत्थरबाजी की भी सूचना है।

BIHAR NEWS
पैक्स चुनाव के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प- फोटो : Reporter

Bihar News: औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड में पैक्स (पंचायत समिति) चुनाव के दौरान पूर्वी  केताकि पंचायत के पड़रिया गांव में मतदान प्रक्रिया के समय दो पक्षों के बीच झड़प हुई। यह घटना उस समय हुई जब मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे थे। झड़प की वजह से स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। 

बता दें औरंगाबाद जिला में पैक्स चुनाव के दौरान देव प्रखंड के पूर्वी केताकि पंचायत के पड़रिया गांव में वोटिंग के दौरान दो पक्षों में भिड़ंत हो गई है। दोनो पक्षो में जमकर मार पीट और पत्थर बाजी हुई है।मौके पर पहुंची देव थाना की पुलिस मामले को शांत कराने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने  त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। दोनों पक्षोमं के लोगों को समझाया जा रहा है।

      बता दें बिहार में प्राइमरी एग्रीकल्चरल क्रेडिट सोसाइटीज (PACS) के चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। वोटिंग सुबह से ही शुरू हो गया और बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। पहले चरण के पैक्स के चुनाव के लिए जिला प्रशासन और पुलिस के द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं वही निष्पक्ष चुनाव कराने की बात जिला प्रशासन और  पुलिस के द्वारा कही गई है।

रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर