LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

BIHAR NEWS : औरंगाबाद में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की हुई मौत, परिजनों ने दहेज़ के लिए हत्या का लगाया आरोप

BIHAR NEWS : औरंगाबाद में संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गयी। जिसके बाद मृतिका के परिजनों ने ससुरालवालों पर दहेज़ के लिए हत्या का आरोप लगाया है...पढ़िए आगे

दहेज़ के लिए हत्या का आरोप
संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत - फोटो : DINANATH MAUAAR

AURANGABAD : जिले के दाउदनगर में एक विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के तरार गांव की है। मृतिका की पहचान तरार गांव निवासी शाही अली के 22 वर्षीय पत्नी सानिया फिरदौस के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतिका के मायके वाले घटनास्थल पर पहुंच गए है। वही मौत की सूचना मिलते ही दाउदनगर पुलिस मौके पर पहुंच विवाहिता के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल विवाहिता के शव को भेज दिया है और घटना की तहकीकात में जुट गई है।

विवाहिता की शादी 3 साल पूर्व हुई थी

घटना के बारे में मृतिका के परिजनों ने बताया कि झारखंड के जमशेदपुर के क्रॉस रोड नंबर 21 मकान नंबर एक हुसैनी बाग आजाद बस्ती निवासी आबिद अली के पुत्री सानिया फिरदौस की 30 अगस्त 2021 को बिहार के औरंगाबाद जिला के दाउदनगर थाना क्षेत्र के तरार गांव निवासी यूजर आलम के पुत्र सही अली के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ विवाह हुई थी। दोनों के दांपत्य जीवन से एक दो साल की बेटी भी है। 

दहेज को लेकर हत्या का आरोप

औरंगाबाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतिका के भाई सैफ अली ने जानकारी देते हुए बताया कि शादी के बाद से ही ₹5 लाख रुपए की मांग बराबर दहेज  के रूप में मांगा करते थे। दहेज नहीं देने पर विवाहिता को जान मार देने की धमकी भी दिया करते थे। इसी दौरान आज मेरी बहन को फांसी लगाकर हत्या कर दिया गया है। मृतिका के भाई सैफ अली ने पति समेत चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया है।

जांच में जुटी पुलिस

वही घटना के संबंध में टेलीफोनिक बातचीत के दौरान दाउदनगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की तहकीकात हेतु  FSL टीम की गठन कर दिया गया। इस टीम के द्वारा साक्ष्य संकलन करने उपरांत कार्रवाई की जाएगी।ऐसे उन्होंने बताया है कि प्रथम दृष्टिया यह घटना आत्महत्या प्रतीत होता है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के बारे में  स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है। घटना के पीछे का क्या कारण है, ऐसे दाउदनगर पुलिस द्वारा अग्रतार विधि संवत कार्रवाई की जा रही है। 

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट