LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

BIHAR NEWS : औरंगाबाद में पुलिस और सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी, प्लांट किये गए दो प्रेशर आईडी बम को किया विनष्ट

BIHAR NEWS : औरंगाबाद में पुलिस और सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नक्सलियों के संयुक्त अभियान में दो प्रेशर आईडी बम को पुलिस ने विनष्ट कर दिया है...पढ़िए आगे

सुरक्षा बलों और पुलिस को मिली कामयाबी
औरंगाबाद में दो प्रेशर आईडी बरामद - फोटो : DINANATH MAUAAR

AURANGABAD : आज केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा-205 बटालियन एवं मदनपुर थाना की पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रुप से पचरुखिया के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाई जा रही सर्च अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली। औरंगाबाद पुलिस कप्तान अमरीश कुमार ने बताया कि जिला पुलिस और सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के द्वारा संयुक्त रूप से चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत आज मदनपुर थानान्तर्गत पचरुखिया पहाड़ एवं ग्राम गोबरदह के पास से 2 प्रेशर आईडी बम जिसका वजन तकरीबन 05 कि०ग्रा का था। जिसे बरामद कर मौके पर ही उसे विनिष्ट भी कर दिया गया है।

कहा की यह अभियान नक्सलियों के गतिविधि पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद तथा सी.आर.पी.एफ की कोबरा बटालियन के सहायक समादेष्टा, धीरेन्द्र पाठक के नेतृत्व में चलाये जा रहे है और सभी बरामद प्रेशर आईडी बम को यथावत स्थान पर ही सुरक्षात्मक तरीके से विनष्ट कर दिया गया।  पुलिस बल द्वारा किये गये संयुक्त कारवाई से नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नक्सलियों के गतिविधि पर अंकुश लगाने हेतु यह छापामारी अभियान निरंतर जारी रहेगा। 

साथ ही कहा की नक्सलियों के द्वारा लगातार सुरक्षा बलों की बड़ी क्षति पहुंचाने को लेकर आईडी बम लगाए जा रहा हैं। लेकिन सुरक्षा बलों ने अपनी साहस और कुशलता की परिचय देते हुए नक्सलियों के द्वारा लगाए गए अभी तक दर्जनों आईडी बम को बरामद कर उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया है। मदनपुर के पहाड़ी क्षेत्र तथा घनी जंगल में भी लगातार नक्सलियों के विरुद्ध सर्च  ऑपरेशन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी जानकारी दिया है कि आईडी बम का बरामद होना और जिला के कई बड़े नक्सली नेताओ की गिरफ्तारी होने से नक्सलियों के मंसूबे कमजोर होते जा रहे है और औरंगाबाद जिला से उनकी पाव उखड़ने लगा है। 

उन्होंने यह भी जानकारी दिया है कि जिस  क्षेत्र को  दो दशक पहले लोग लाल दुनिया के नाम से जानते थे और औरंगाबाद जिला के ऐसे कई प्रखंड थे जो नक्सलियों का गढ़ माना जाता था और उसे रेड जॉन कहा जाता था। लेकिन समय के अनुसार आज वह सभी प्रखंड पुनः एक बार फिर से ग्रीन जॉन की ओर अग्रसर होते दिख रहा हैं। बहुत जल्द ही औरंगाबाद जिला को नक्सली मुक्त जिला घोषित कर दिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट