LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

BIHAR NEWS : औरंगाबाद में लव मैरेज करने के 6 माह बाद संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

BIHAR NEWS : औरंगाबाद में लव मैरेज करने के 6 माह बाद ही युवक का संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया गया है. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. पढ़िए आगे...

युवक का शव बरामद
शादी के 6 माह बाद मिला शव - फोटो : DINANATH MAUAAR

AURANGABAD : शहर के जसोईया मोड़ स्थित भरथौली पथ में एक मकान में एक युवक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 24 वर्षीय भोलू कुमार के रूप में की गई है। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नगर थाना की पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए कागजी प्रक्रिया पूरा कर पोस्टमार्टम कराने हेतु सदर हॉस्पिटल भेज रही थी। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया और शव को अपने पैतृक गांव फेसर थाना क्षेत्र के बघोई लेकर चले गए। 

इस संबंध में परिजनों ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। हालांकि मिली जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल 2024 को मृतक भोलू कुमार ने अपने मर्जी से प्रेम विवाह किया था। जिसको लेकर कुछ दिन से वह पारिवारिक कलह से गुजर रहा था। 

शनिवार की सुबह उसकी जब पत्नी घर की साफ सफाई करने लगी तो कुछ देर बाद उसका शव फंदे से झूलता हुआ देख रोने लगी। जिसकी रुदन सुन आसपास के लोगों जुट गए और  आनन-फानन में सदर अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जाँचो उपरांत मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सदर अस्पताल से किसी स्थानीय व्यक्ति ने फोन के माध्यम से घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस वहां पहुंची। लेकिन परिजनों में पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया और शव लेकर घर चलें गए। हालांकि पुलिस अपने माध्यम से इसको लेकर जांच पड़ताल में लगी हुई है। सदर अस्पताल में लड़की एवं लड़का पक्ष के दोनों लोग शामिल थे। लेकिन किसी ने आवेदन नहीं दिया। पुलिस अपने माध्यम से जांच पड़ताल में जुटी  हुई है। 

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट