LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News-औरंगाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस

Bihar News- औरंगाबाद में अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। घटना फेसर रेलवे स्टेशन के पश्चिम रेलवे केबिन के पास हुई। हालांकि की मृतिका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

ट्रेन की चपेट में आने से युवती की  मौत
ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत- फोटो : दीनानाथ मौआर

Bihar News -औरंगाबाद में अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। घटना फेसर रेलवे स्टेशन के पश्चिम रेलवे केबिन के पास हुई।  घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए कानूनी प्रक्रिया पूरा करने के  उपरांत ,शव को  रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सोन नगर भेज दिया है।

 हालांकि की मृतिका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। वहीं इस घटना के बावत आसपास के लोगों ने बताया कि फेसर स्टेशन से कुछ दूरी पर पश्चिमी केबिन के पास एक युवती का शव पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा रेलवे पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही  रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान करने की घंटो कोशिश की ।  मगर मृतिका की पहचान नहीं हो सकी । जानकारी के अनुसार मृतिका की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही  है। मृतिका पीला रंग का सूट एवं सलवार पहनी हुई है। 

शव को लेकर पुलिस सोन नगर चली गई है। पोस्टमार्टम के उपरांत 72 घंटे तक शव की पहचान के लिए शव को रेलवे पुलिस अपने पास शव गृह में रखा जाएगा। इसके उपरांत सरकारी प्रक्रिया के तहत शव की अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट