LATEST NEWS

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

Bihar Crime News: औरंगाबाद में व्यापार मंडल के अध्यक्ष की ताबड़तोड़ गोली मारकर बदमाशों ने चलती कार में हीं कर दी हत्या..

अपराधियों ने नबीनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना माली थाना क्षेत्र के सोनौरा पुल के पास की है। मृतक नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के अंकोरहा गांव के रहने वाले थे।

BIHAR NEWS
हत्या से हड़कंप- फोटो : Reporter

Bihar Crime News: औरंगाबाद जिले के नवीनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की शनिवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना माली थाना क्षेत्र के सोनौरा गांव के पुल के पास हुई।जानकारी के मुताबिक, संजय सिंह अपने पैतृक गांव अकोदा जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उनकी कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, संजय सिंह की पत्नी मीना देवी हाल ही में अंकोरहा पैक्स का चुनाव जीती थीं। चुनाव के दौरान सोनौरा पैक्स के प्रत्याशी ब्रजेश मेहता से उनका विवाद हुआ था। पुलिस इसी कोण से भी जांच कर रही है कि क्या हत्या का कारण चुनावी रंजिश हो सकती है।6 नवंबर को अंकोरहा पैक्स में हुई चुनाव में उनकी पत्नी मीना देवी अध्यक्ष बनी थी। इलाके में चुनावी रंजिश में व्यापार मंडल अध्यक्ष के हत्या की चर्चा में है। स्थानीय लोगों के अनुसार पैक्स चुनाव के मतगणना के बाद सोनौरा के पैक्स अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ब्रजेश मेहता के साथ भी उनकी कहा-सुनी हुई थी।

घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने भी इस घटना की निंदा करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य जुटा लिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।मृतक संजय सिंह नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के अंकोरहा गांव के रहने वाले थे। वे नबीनगर के पूर्व प्रमुख राजेन्द्र सिंह के भतीजे थे।

NSIT
Nsmch

दिनानाथ मौआर की रिपोर्ट