LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Crime News - बिहार एसटीएफ और औरंगाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गोलियों के जखीरा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News - आज बिहार एसटीएफ की विशेष टीम एवं औरंगाबाद जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में औरंगाबाद जिला से अंतर्राज्यीय हथियार तस्करो को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार अपराधी से पुलिस ने 12 बोर का जिंदा कारतूस-260, .32 बोर का जिंदा कारतूस-500, .

गोलियों का जखीरा बरामद

Bihar Crime News -  आज बिहार एसटीएफ की विशेष टीम एवं औरंगाबाद जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में औरंगाबाद जिला से अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर सालिक कुमार सिंह पे० अर्जुन सिंह सा० गोरतारा थाना ओबरा जिला औरंगाबाद एवं उतम कुमार पे० स्व० इंद्रदेव सिंह सा० चेचाढी थाना ओबरा जिला औरंगाबाद को औरंगाबाद जिला के जमहौर थाना क्षेत्र के अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन से छापामारी कर अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अपराधी से पुलिस ने 12 बोर का जिंदा कारतूस-260, .32 बोर का जिंदा कारतूस-500, .315 बोर का जिंदा कारतूस-60 बरामद किया गया। दोनों अपराधियों के पास से कुल 820 कारतूस बरामद किया गया है।

वहीँ गिरफ्तार अपराधियों के पास से फर्जी मोहर (गन हाउस का)-01, नगद-7350 और एक आधार कार्ड बरामद किया गया है। बताया जा रहा है की उक्त अपराधकर्मियों के द्वारा फर्जी मोहर बनाकर लाइसेन्सी आर्म्स दुकान ओंमकार गन हाउस प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से कारतूस खरीदा गया था। इस संबंध में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

इन अपराधकर्मियों के द्वारा कारतूस को अपराधियों को सप्लाई किया जाता है। इस संबंध में पूछताछ कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अपराधकर्मी उत्तम कुमार के विरूद्ध औरंगाबाद जिला के ओबरा थाना में पूर्व से आर्म्स एक्ट के कांड दर्ज है।

NSIT
Nsmch