LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : औरंगाबाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी, जिंदा कारतूस का जखीरा किया बरामद, प्रेशर आईडी बम को किया विनष्ट

Bihar News :औरंगाबाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने आज बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. इसी कड़ी में जहाँ पुलिस ने जिंदा कारतूस का जखीरा बरामद किया है. वही प्रेशर आई डी को विनष्ट किया है...पढ़िए आगे

Bihar News : औरंगाबाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के
नक्सलियों के मंसूबे पर फिरा पानी - फोटो : DINANATH MAUAAR

AURANGABAD : औरंगाबाद पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नक्सलियों के द्वारा औरंगाबाद को दहलाने की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। यह सफलता उस वक्त हाथ लगी। जब औरंगाबाद पुलिस और कोबरा बटालियन 205 के द्वारा  नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के दौरान मदनपुर के पचरुखीय के जंगल से  2206 कारतूस एवं दो शक्तिशाली प्रेशर आईडी बम बराबद किया है। 

इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 अमित कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि नक्सलियों के द्वारा एक बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी चल रही है। कभी भी घटना को अंजाम दिया जा सकता है। जिसको लेकर औरंगाबाद एसपी अमरीष राहुल तथा सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के कमांडर धीरेंद्र पाठक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अभियान दिवेश मिश्रा,और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर टू अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम की गठन कर नक्सलियों के विरुद्ध एक अभियान चलाए गए। 

इसी दौरान मदनपुर के पचरुखिया स्थित कैंप से लगभग 1300 मीटर की दूरी पर दक्षिण पूरब दिशा में स्थित करीबाडोबा एवं बांसडीह पहाड़ी के बीच से कुल 2206 कारतूस एवं दो प्रेशर आईडी  बम बरामद किया गया। प्रेशर आईडी बम को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। 

इस दौरान उन्होंने बताया कि 303 का 1970 पीस कारतूस, 5.5*39 एमएम का 230 कारतूस एवं 7.62*51 एमएम का 26 कारतूस बरामद किया गया। इस कार्रवाई से नक्सलियों के मंसूबे कमजोर हुई है और नक्सलियों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। कहा की जबतक नक्सिलयों को खत्म नही कर दिया जायेगा। तब तक यह ऑपरेशन जारी रहेगा।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट