LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Aurangabad News - औरंगाबाद में पेड़ से गिरकर मजदूर की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Aurangabad News - औरंगाबाद में कारपेंटर दिलीप कुमार की पेड़ काटने के दौरान पेड़ से गिरकर हुई मजदूर की मौत हो गई । घटना को लेकर बताया जा रहा है कि पेड़ काटने के क्रम में मृतक के ऊपर पेड़ गिर गया। हालांकि ग्रामीणों के द्वारा घयाल को इलाज के लिए दाउदनगर

पेड़ से गिरकर मजदूर की हुई मौत
पेड़ से गिरकर मजदूर की हुई मौत- फोटो : दीनानाथ मौआर

 Aurangabad News - औरंगाबाद में पेड़ काटने के दौरान पेड़ से गिरकर हुई मजदूर की मौत हो गई । घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के खुटहन गांव की है। मृतक की पहचान उसी गाँव निवासी नागेंद्र प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र दिलीप कुशवाहा के रुप मे किया गया है । घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बरपा गांव में पेड़ काटने के क्रम में मृतक के ऊपर पेड़ गिर गया। हालांकि ग्रामीणों के द्वारा घयाल को इलाज के लिए दाउदनगर स्वस्थ केन्द्र लाया गया। जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।  

मृतक के भाई  ने बताया

घटना के संबंध में जानकारी देते हुये मृतक के भाई राजेश कुमार ने बताया कि मेरे चचेरे भाई मृतक दिलीप कुमार कारपेंटर का कार्य करते थे। हसपुरा थाना क्षेत्र हैबसपुर गांव निवासी ठेकेदार सुनील कुमार के साथ रविवार की सुबह पेड़ काटने के लिए बरपा गांव की ओर गए हुए थे। इसी क्रम में आज शाम करीब 4:00 के आसपास ठेकेदार सुनील कुमार के द्वारा सूचना दिया गया कि आपके भाई के ऊपर पेड़ गिर गया है। जिससे वह जख्मी हो गए हैं। हम लोग पहुंचे और इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर लेकर आए। बाद में उनकी मौत हो गई ।

Diarch GO

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम  के लिए भेजा 

 शव को दाउदनगर पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के तीन पुत्र हैं और मजदूरी करके ही घर का भरण पोषण करते थे। घटना के बाद मृतक की पत्नी कविता देवी पुत्र सोनू कुमार सुमित कुमार सुशांत कुमार का रो रो कर बुरा हाल है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट