LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

AURANGABAD NEWS : औरंगाबाद पुलिस ने चुनाव को लेकर की बड़ी कार्रवाई, देशी थरनेट और कट्टा के साथ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

AURANGABAD NEWS : औरंगाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने देशी थरनेट और कट्टा के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान रामदयाल पासी के रूप में की गयी है...पढ़िए आगे

देशी थरनेट के साथ गिरफ्तार
देशी थरनेट के साथ युवक गिरफ्तार - फोटो : DINANATH MAUAAR

AURANGABAD : आज उपहारा थाना के पुलिस ने हमीदनगर बनरा टोला से एक देसी थ्रनेट और कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को धर दबोचा है। गिरफ्तार युवक की पहचान बनरा टोले निवासी रामयोध्या पासी के 26 वर्षीय पुत्र राम दयाल पासी के रूप में हुई है।

इसकी जानकारी देते हुए दाउदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषि राज ने बताया कि उपहारा थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि हमीदनगर स्थित बनरा टोले में एक युवक अपने घर पर देसी थ्रनेट रखा है। उक्त सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष मनेश कुमार अपने दल-बल के साथ छापेमारी की तो उसके घर से एक देसी थ्रनेट कट्टा, दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। 

उन्होंने आगे बताया कि आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव, बिहार विधान सभा उप चुनाव एंव पैक्स चुनाव को लेकर अवैध हथियार बरामदगी को लेकर जिले में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई है। आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

औरंगाबाद से दीनानाथ मोआर की रिपोर्ट