LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

AURANGABAD CRIME - औरंगाबाद में दो बसों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, पीछे से आ रही हाईवा ने भी मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत, दो दर्जन लोग गंभीर

AURANGABAD CRIME - दाऊदनगर गया पथ पर उप मंडल कारा के समीप आज दोपहर तीन वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।

AURANGABAD CRIME - औरंगाबाद में दो बसों की आमने-सामने हुई भि

AURANGABAD - औरंगाबाद  में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां दो यात्री बसों की आमने-सामने के टक्कर हो गई है जिसमें दो महिला की मौत हो गई है। वहीं दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिसमे कई लोगों की स्थिति गम्भीर बताई जा रही है, घटना औरंगाबाद के दाउदनगर-गया पथ पर मंडल उप कारा के पास की है।

बताया जाता है कि जिले के दाउदनगर -गया मार्ग में से एक निजी बस तेज गति से गोह की ओर जा रही थी। इसी दौरान दाउदनगर मंडल उप कारा के पास बस की सामने से तेज गति से आ रहे दूसरे बस से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पीछे से तेज गति में आ रहे हाईवा ने भी बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

मरने वालों में दो महिलाएं शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर जेसीबी लाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को खड़ा किए जाने के बाद घायलों को बस से निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही दाउदनगर थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान एवं एसआई आरती कुमारी सदल बल मौके पर पहुंचीं और जांच में जुट गईं।

आनन फानन में पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए दाउदनगर के अनुमंडल अस्पताल लाया। यहां कुछ को प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। शेष का दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

NSIT
Nsmch

मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त करने के साथ ही मृत महिलाओं के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है। 

यात्री ने तीन की मौत की बात कही

घटना की जानकारी देते हुए बस पर सवार घायल रोशन मिश्रा ने बताया है कि हम लोग दाउदनगर से वह जा रहे थे। इसी दौरान दाउदनगर उप मंडल कर के पास विपरीत दिशा से आ रही बस का आमने-सामने की टक्कर हो गई, उन्होंने बताया है कि तीन लोगों की मौत हो गई है जो बस से नीचे गिर गए थे,  उनके ऊपर हाईवा चढ़ गया है लेकिन फिलहाल डेड बॉडी दो का ही सामने नजर आ रहा है और आगे की कार्रवाई में दाउदनगर पुलिस जुट गई है।

औरंगाबाद बिहार से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट