LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Aurangabad Crime News - औरंगाबाद में जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, एक की हुई मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग हुए जख्मी

Aurangabad Crime News - औरंगाबाद जिला के मदनपुर में शनिवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह लोग जख्मी हो गए।

जमीन विवाद में हत्या
जमीन विवाद में हत्या - फोटो : दीनानाथ मौआर

Aurangabad Crime News - औरंगाबाद जिला के मदनपुर में शनिवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें छह लोग जख्मी हो गए। यह घटना सलैया थाना क्षेत्र के हरि बिगहा गांव की है। इस मारपीट की घटना में जख्मी हुए लोगों की पहचान हरि विगहा गाँव निवासी जितेंद्र भुईयां, ऋतुराज भुइयां, सहेंद्र भुइयां, रवि किशन, राज बल्लभ रिकियासान, प्रेमनी देवी, सतीश कुमार के रूप में किया गया है।

 घटना के बाद डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने सहेंद्र भुइयां, ऋतुराज भुइयां एवं प्रेमनी देवी को गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जहाँ इलाज के दौरान सहेंद्र भुईयां की मौत हो गई। इस घटना को लेकर सलैया थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि हरि बीघा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है।

 इस घटना में एक की मौत हो गई है। पुलिस द्वारा 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर टू अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि फर्द ब्यान  के आधार पर प्राथमिकी दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 
औरंगाबाद  से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट
 
 

NSIT
Nsmch