LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Aurangabad Crime News - घर में किशोरी को अकेली पाकर मनचले युवकों ने किया दुष्कर्म, विरोध करने पर की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Aurangabad Crime News - औरंगाबाद जिले के माली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के परिजन खेत में धान काटने गए हुए थे। इसी दौरान किशोरी को घर में अकेले पाकर गांव के ही कुछ मनचले युवक उसके घर मे घुस गए और जबरन दुष्कर्म किया। किशोरी ने जब इसका विर

Aurangabad Crime News -  घर में किशोरी को अकेली पाकर मनचले य

AURANGABAD : औरंगाबाद  जिले के माली थाना क्षेत्र के एक गांव में महादलित किशोरी से गांव के ही कुछ बदमाशों ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि इस घटना को तब अंजाम दिया गया। जब उनके परिजन खेत में धान काटने गए हुए थे। इसी दौरान किशोरी को घर में अकेले पाकर गांव के ही कुछ मनचले युवक उसके घर मे घुस गए और जबरन दुष्कर्म किया। किशोरी ने जब इसका विरोध किया तो मनचले ने उसके प्राइवेट पार्ट को भी क्षतिग्रस्त करते हुए उसकी हत्या कर दिया। 

उग्र प्रदर्शन किया

इस मामले को लेकर आज जिला मुख्यालय के रमेश चौक के पास सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण तथा भीम आर्मी के लोग मनचले की गिरफ्तारी तथा माली थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग करते हुए उग्र प्रदर्शन किया । 

औरंगाबाद सदर सडीपीओ संजय पाण्डे ने बताया

हालांकि इस घटना की जानकारी देते हुए औरंगाबाद सदर सडीपीओ संजय पाण्डे ने बताया कि  मृतिका के भाई के द्वारा यह सूचना दिया गया था कि बीमारी से मौत हो गई है। लेकिन वहीं मृतका के भाभी के द्वारा थाने में जो लिखित आवेदन दिया गया है उसमें यह बताया गया है कि पीड़िता के साथ गांव के ही कुछ मनचले युवक ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी है। जिसको लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की तहकीकात की जा रही है। इसके साथ ही  मनचले युवक की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि  बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा ।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट